Fri Apr 3, 2026 | Updated 02:57 AM IST HZ Awards 2026
image

क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज खाने से क्या होता है?

Sabja ke Beej ke Fayde: सब्जा सीड्स गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर, गर्मियों में ठंडी तासीर वाले ये बीज कई फायदे पहुंचा सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज खाने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 12:23 IST

तेज तापमान और चिलचिलाती गर्मी के बीच अगर आप सेहतमंद रहने का सस्ता और आसान फॉर्मूला ढूंढ रही हैं, तो सब्जा के बीज यानी बेसिल सीड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सब्जा सीड्स गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर, गर्मियों में ठंडी तासीर वाले ये बीज कई फायदे पहुंचा सकते हैं। वजन कम करने से लेकर डाइजेशन को सुधारने तक, ये बीज सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज खाने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं। 

गर्मियों में रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज खाने से क्या होता है?

benefits of soaked sabja seeds in sumemr

  • सब्जा के बीजों की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में 1 चम्मच सब्जा सीड्स को भिगोकर इन्हें सुबह खाली पेट खाने से शरीर को ठंडकर मिलती है और बॉडी हीट कम होती है।
  • आपको रात भर सब्जा सीड्स को पानी में भिगोना है। सुबह ये फूल जाएंगे, उसके बाद इन्हें खा लें। अगर आप लगातार कुछ हफ्तों तक ऐसा करेंगी, तो इससे कब्ज दूर होगी और पेट रोजाना सुबह खुलकर साफ होगा।
  • रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स खाने से एसिडिटी नहीं होती है। गर्मियों में ऐसा करने से पेट में ठंडक मिलती है। इससे सीने में जलन नहीं होती है।
  • सब्जा यानी तुलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इससे आंतों में जमी सारी गंदगी बाहर निकलती है और गैस, अपच और पाचन से जुड़ी बाकी सभी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • सब्जा के बीजों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन-ई और विटामिन-सी जैसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। रोजाना इसे खाली पेट खाने से शरीर को ये सभी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और कमजोरी दूर होती है।
  • गर्मियों में इन्हें लेने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और ताकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

how to eat sabja seeds

  • रोजाना इन बीजों को लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, फैट बर्न होता है और वजन आसानी से कम होता है।
  • अगर आपको शुगर है, तो रोजाना 1 चम्मच सब्जा सीड्स लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
  • सब्जा के बीजों में लिग्नान होता है। रोजाना 1 चम्मच इन बीजों का सेवन करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त होती है और दिमाग शांत होता है।

 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

 


गर्मियों में रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज खाने से ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।