मौसम बदलने पर खाने-पीने की चीजों में भी काफी बदलाव होता है। सर्दियों में जहां हरे साग का इंतजार रहता है। वहीं, गर्मियां आते ही आम और ठंडी चीजों का अलग ही लुत्फ होता है। गर्मियों में आम को कई तरह से डाइट में शामिल किया जाता है। पके हुए आम ही नहीं, बल्कि कच्चे आम भी गर्मियों में सभी के फेवरेट होते हैं। कच्चे आम का अचार, पन्ना या फिर चटनी में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी गर्मियों में कच्चे आम, कैरी या अमिया को अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन, क्या आपको इसके फायदे, नुकसान और इसे खाने के सही तरीके के बारे में पता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
कच्चे आम के फायदे
- गर्मियों में कच्चे आम को डाइट में शामिल करने से लू से बचाव होता है। खासकर, आम पन्ना हीट स्ट्रोक से बचाने में फायदेमंद है।
- आम पन्ना का सेवन करने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर और विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है। यह डाइजेशन को सुधारता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को अंदर से ठंडक देता है।
- कच्चे आम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं।
- कच्चे आम में विटामिन-ए होता है। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे नई सेल्स का निर्माण होता है और स्किन पर ग्लो बना रहता है।
- कच्चा आम खाने से स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट होता है और एजिंग के साइन्स कम होते हैं।
- इससे एसिडिटी, हार्ट बर्न, अपच और पेट की गर्मी से राहत मिलती है।
- कच्चा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
कच्चे आम के नुकसान
- एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चा आम बहुत अधिक खाने से पेट खराब हो सकता है। इसकी वजह से पेट में ऐंठन, ब्लोटिंग और दस्त हो सकते हैं।
- कच्चे आम को अधिक मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल भी लो हो सकता है। जिन लोगों का शुगर लेवल लो रहता है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
- कच्चे आम में विटामिन-सी अधिक होता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंचता है और दांतों में सेंसिटिविटी हो सकती है।
- कच्चे आम का अधिक सेवन गले की खराश और कफ की वजह भी बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Bael ke Fayde or Nuksan: गर्मी में रामबाण है बेल का फल, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
कच्चे आम को खाने का सही तरीका
- एक्सपर्ट का कहना है कि दिन में एक या दो से ज्यादा कच्चे आम न खाएं।
- कच्चे आम से पूरा फायदा पाने का एक ही तरीका है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए।
- आपका इसका अचार, चटनी, सलाद या पन्ना बनाकर डाइट में शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में लू से बचाए रखने में मदद करता है यह ड्रिंक
कच्चे आम को एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों