गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर को अंदर से ठंडा रखना और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, गर्मियों में भी लू से भी बचकर रहना चाहिए। लू लगने पर सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए, इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। गर्मियों में पानी से भरपूर कई फल बाजार में मिलते हैं, जो सेहत के लिए, फायदेमंद होते हैं। बेल का फल, इन्हीं फलों में से एक है। तेज गर्मी के बीच, बेल का फल और शर्बत बहुत फायदेमंद होता है। बेल में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। साथ ही, गर्मियों में यह कई तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाता है। हालांकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। बेल के गुण, फायदे, नुकसान और खाने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बेल को बिल्व या बेलपत्थर भी कहा जाता है। इसमें रोगों को खत्म करने की क्षमता होती है। इसलिए, इसे बिल्व कहा जाता है। इसे श्री फल, सदाफल और शाण्डिलू (पीड़ा निवारक) भी कहा जाता है। इसका गूदा खाया जाता है और इसी से शर्बत भी बनता है। बेल फल और इसके पत्तों का धार्मिक महत्व भी है। भगवान शिव की पूजा में इनका उपयोग होता है। बेल भारत के सबसे पुराने फलों में से एक है। आयुर्वेद में भी इसके फायदे और गुणों को बताया गया है।
बेल फल में कई औषधीय गुण होते हैं। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और इसे खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। बेल में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फ्लेवोनोइड और फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पानी से भरपूर होता है।
यह भी पढ़ें- बेल का फल मीठा है या नहीं ऐसे करें पहचान
यह भी पढ़ें- Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
बेल के फल और शर्बत को गर्मियों में डाइट में शामिल कर, आप सेहतमंद रह सकती हैं। एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।