बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा थाली में स्वाद से ज्यादा पोषक तत्वों को बढ़ावा दिया है। जंक और फास्टफूड नहीं, बल्कि ताजे फल, सब्जियां, नट्स और सूखे मेवों को खाने की सलाह दी है। अच्छी सेहत के लिए सूखे मेवों और नट्स में मखाना को भी गुणों से भरपूर माना गया है। मखाना में फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसमें अन्य कई न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। इसके गुणों के कारण, इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। खासकर, महिलाओं के लिए, यह बहुत फायदेमंद होता है।
मखाना एक लो-फैट स्नैक है और इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को मखाने को कम खाना चाहिए। मखाने में क्या औषधीय गुण मौजूद हैं, इसके क्या फायदे और नुकसान हैं, इसे किन तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है और किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
मखाना क्या है? (Makhana Kya Hai)
मखाना, एक स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर स्नैक है। इसे व्रत में भी खाया जाता है। मखाने को फॉक्स नट, लोटस सीड और अन्य कुछ नामों से जाना जाता है। यह असल में कमल के फूल का बीज होता है। इसे वाटर लिली से भी निकाला जाता है। भारत में, बिहार में मखाना सबके अधिक उगाया जाता है। मखाने को इकट्ठा करने, सुखाने और स्टोर करने की प्रोसेस काफी लंबी होती है और इस प्रोसेस के बाद, मखाना इस रूप में हम तक पहुंचता है।
मखाना में कौन-से औषधीय गुण मौजूद हैं?
मखाना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स के कारण, इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। मखाने में सोडियम और फैट कम होता है। वहीं, इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। मखाने में विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम मखाने में लगभग 10.71 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम फाइबर पाए जाते हैं। 100 ग्राम मखाने में, लगभग 71 ग्राम कार्ब्स होते हैं।
मखाने के फायदे (Makhana Khane ke Fayde)
- मखाना खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्सकाफी कम होता है। इसलिए, डायबिटीज पेशेंट्स को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- मखाने में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए, जिन लोगों को एनीमिया है या अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उन्हें मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए।
- मखाना कब्ज को दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से, इसके सेवन से पेट आसानी से साफ होता है।
- मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन कम होता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
- यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। इसलिए, पीसीओएस से परेशान महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
- मखाने में डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसे खाने से शरीर में मौजूद, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
- इसमें मौजूद, मैग्नीशियम और पौटेशियम की वजह से, इसे खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है। वहीं, इसमें सोडियम कम मात्रा में होता है, जिससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो यह हेल्दी स्नैक आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
- मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह एजिंग के साइन्स को भी कम करता है।
- प्रेग्नेंसी में खाना खाना भी फायदेमंद माना जाता है।
- मखाना, दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
- इसकी तासीर ठंडी होती है। खासकर, गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
- जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।
- मखाने में प्रोटीन अधिक होता है। इसलिए, इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ रहता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती हैं।
- मखाने में आइसोक्यूनोलिन एल्केलॉइड होता है। इससे नींद आने में मदद मिलती है और स्ट्रेस भी कम होता है।
- इसमें मौजूद, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों के कारण, यह मसूड़ों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
मखाने खाने का सही समय (Makhane Khane ka Sahi Samay)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, मखाने को किसी भी वक्त खाया जा सकता है।
- इसे खाली पेट खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
- अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो शाम को इसे ग्रीन टी के साथ खाएं।
मखाने के उपयोग (Makhane ka Upyog)
- मखाने को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- मखाने को हल्के घी के साथ रोस्ट करके आप इसे शाम के स्नैक के तौर पर खा सकती हैं।
- डिनर में मखाने और पनीर की टिक्की भी वेट लॉस के लिए अच्छी मानी जाती हैं।
- मखाने को दूध में भिगोकर खाना भी फायदेमंद होता है।
- कुछ जगहों पर इसे सब्जी में मिलाकर भी बनाया जाता है।
- कुछ स्मूदीज में भी मखाने का इस्तेमाल होता है।
मखाना के नुकसान (Side Effects of Makhana in Hindi)
- मखाना खाना यूं तो सेहत के लिए, बहुत फायदेमंद होता है और इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
- खासकर, जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें मखाना कम मात्रा में खाना चाहिए।
- अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है या आपको डायरिया है, तो मखाना न खाएं।
- अगर आपको किडनी स्टोन है, तो भी एक्सपर्ट मखाने को न खाने की सलाह देती हैं।
- अगर आपको मखाने या किसी ड्राई फ्रूट से एलर्जी है, तो भी एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
मखाने को डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकती हैं। एक्सपर्ट की बताई बातों पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये नट्स और सीड्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों