Healthy Morning Habits: आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करती हैं, इसका काफी असर आपके दिन और सेहत पर पड़ता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए सुबह कुछ हेल्दी आदतों को रूटीन में शामिल करने पर जोर दिया जाता है। सुबह के वक्त ज्यादातर लोग भीगे हुए नट्स खाने की सलाह देते हैं। भीगे हुए नट्स से जब आप दिन की शुरुआत करती हैं, तो इससे दिन भर के लिए शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। साथ ही और भी कई फायदे होते हैं। लेकिन आपको ये नट्स कितनी मात्रा में खाने हैं, किन नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना है, इस बारे में सही जानकारी बहुत जरूरी है। भीगे हुए बादाम और किशमिश से दिन की शुरुआत करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट और हार्मोन हेल्थ कोच हैं।
यह भी पढ़ें- हेल्दी पीरियड्स के लिए शाम के वक्त खाएं ये चीजें, मिलेगा फायदा
इसके साथ आप सूखे आलूबुखारे (कब्ज के लिए सूखे आलूबुखारे की ड्रिंक) को भी शामिल कर सकती हैं। इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इसमें फाइबर और आयरन भी अधिक मात्रा में होता है। जिन लोगों में खून की कमी है, खासतौर पर उन्हें बादाम और किशमिश के साथ इसे भी भिगोकर खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।