herzindagi
things to do for period health

हेल्दी पीरियड्स के लिए शाम के वक्त खाएं ये चीजें, मिलेगा फायदा

महिलाओं के लिए पीरियड्स का हेल्दी होना जरूरी है। इवनिंग डाइट में एक्सपर्ट की बताई इस खास ड्रिंक को शामिल कर, आप पीरियड्स से जुड़ी कई परेशानियों से निजात पा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 16:24 IST

महिलाओं के लिए पीरियड्स का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस, खान-पान, नींद और भी कई चीजों का पीरियड हेल्थ पर असर पड़ता है। पीरियड्स का समय से न होना, दर्द अधिक होना, पीएमएस में अधिक परेशानी होना, इन बातों पर महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि ये महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई अहम जानकारियां देती हैं। शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने पर पीरियड से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में डाइट में कुछ सही बदलाव करने चाहिए। पीरियड्स को हेल्दी बनाने के लिए, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे शाम के वक्त लेना पीरियड हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत हमें जानकारी दे रही हैं। डाइटिशियन मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

किस इंग्रीडिएंट से क्या होगा फायदा?

food for healthy periods

  •  जीरे से पीरियड्स को समय पर आने में मदद मिलती है।
  • अजवाइन से पीरियड में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
  • अनियमित पीरियड्स को दूर करने के लिए अदरक अच्छी मानी जाती है।
  • वहीं, केसर यूट्रस की मसल्स की रिलेक्स करता है और पीएमएस में आराम देता है।
  • हार्मोन्स में होने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इसमें गुड़ लेना अच्छा माना जाता है।
  • काजू में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है। यह कमजोरी दूर करता है और मेंस्ट्रुअल साइकिल को हेल्दी बनाता है।
  • पीरियड्स फ्लो को सही कर, काली किशमिश खून को साफ करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड फ्लो में दिखें ये बदलाव तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

हेल्दी पीरियड्स के लिए इवनिंग मील रेसिपी

how to have a pain free period

सामग्री

  • जीरा- 1 टीस्पून
  • अजवाइन- 1 टीस्पून
  • कटी हुई अदरक- 1/2 टीस्पून
  • केसर- 2-3 धागे
  • पानी- 2 गिलास
  • गुड़- 1/2 टीस्पून

कैसे बनाएं?

  • अजवाइन, जीरा, अदरक (अदरक के फायदे) और केसर को एक पैन में डालें।
  • इसमें पानी मिलाएं।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छानने के बाद इसमें आधा टीस्पून गुड़ मिलाएं।
  • हेल्दी पीरियड्स के लिए इवनिंग मील तैयार है।

कब पिएं?

  • इसे पीरियड्स के 2-3 पहले लेना शुरू करें।
  • पीरियड के दौरान भी इसे लेना जारी रखें।

साथ में ले ये चीजें

  • इसके साथ 3-4 काजू खाएं।
  • 2-3 घंटे भीगी हुई 5 काली किशमिश भी लें।

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

 

 अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।