14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

अजवाइन और काले नमक और अगर सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए, तो ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। अगर आप रोजाना 1 टीस्पून भुनी हुई अजवाइन और काले नमक को गुनगुने पानी के साथ लेती हैं, तो इससे शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं, चलिए डाइटिशियन से समझते हैं।
image

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं और इसके लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। हालांकि, आज की भागदौड़ से भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली और अनहेल्दी खान-पान के बीच, सेहत को दुरुस्त रखना भी काफी मुश्किल हो गया है। महिलाएं हों या या पुरुष, आजकल सभी घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं और एक अच्छी जिंदगी की तलाश में कई बार सेहत पीछे रह जाती है। ऐसे समय पर खासकर, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। डाइजेशन को दुरुस्त रखना, सेहतमंद रहने के लिए काफी जरूरी है। हेल्दी रहना वैसे इतना भी मुश्किल नहीं है। आपकी रसोई में मौजूद कई चीजें सेहतमंद रहने में आपकी मदद कर सकती हैं। अजवाइन और काला नमक उन्हीं में से एक है। क्या आप जानती हैं कि रोजाना 14 दिनों तक अगर आप भुनी हुई अजवाइन और काले नमक को गुनगुने पानी के साथ लेंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव होंगे। चलिए, इस बारे में डाइटिशियन से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है? (what happens if you eat one teaspoon ajwain and black salt for 14 days?)

ajwain for bloating

  • 14 दिनों तक भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से आपका डाइजेशन दुरुस्त होगा। अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या है, तो वह अपने आप कम होने लगेगी।
  • जिन लोगों को भूख खुलकर नहीं लगती है या पेट साफ नहीं होता है, 2 हफ्तों तक भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से पेट आसानी से साफ होगा और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा। जिससे भूख खुलकर लगेगी।
  • आप रात को सोते समय इसे ले सकती हैं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा, पेट फूला हुआ नहीं रहेगा और रात को नींद भी अच्छी आएगी।
  • कई बार नींद न आने की वजह पेट में हो रही ऐंठन या पेट का भारीपन हो सकता है, ऐसे में अगर आप 2 हफ्तों तक अजवाइन और काला नमक लेंगी, तो इससे पेट में भारीपन नहीं होगा और आपको नींद भी सही से आने लगेगी।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?

ajwain ayurvedic benefits

  • काले नमक में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं और अजवाइन भी फैट बर्न करने में मदद करती है। 14 दिनों तक लगातार भुनी अजवाइन और काला नमक लेने से वजन भी कम हो सकता है। हालांकि, इसके साथ आपको अपने खान-पान की आदतों में भी बदलाव करना होगा।
  • इससे शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन भी कम होता है और जोड़ों के दर्द में रात मिल सकती है। 2 हफ्तों तक लगातार ऐसा करने से सर्दी-जुकाम और कफ की दिक्कत भी दूर होगी।
  • इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर, अपच को दूर करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीपी कंट्रोल होने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

14 दिनों तक, भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से शरीर में ये बदलाव आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP