बदलते मौसम के साथ पारा गिरने लगा है और सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। खासकर, सुबह और रात के वक्त मौसम काफी ठंडा रहने लगा है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और खांसी आमतौर पर सभी को परेशान करती है। खांसी और बलगम काफी परेशान करने वाला होता है। सीने में जब बलगम जमा होने लगता है, तो न केवल खांसी आती है बल्कि सांस लेने में भी मुश्किल होती है। गले में चिपके बलगम की वजह से सीने में दर्द भी होता है और इसकी वजह से मुंह का जायका भी खराब होने लगता है। अगर आप भी खांस-खांसकर थक गए हैं और सीने में जमा बलगम की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है, तो आपको इस देसी नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। हालांकि, अगर खांसी और बलगम आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
खांसी और सीने में जमा कफ को दूर करने के लिए आजमाएं यह देसी नुस्खा
- सीने में जमा कफ को ढ़ीला करके बाहर निकालने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको अजवाइन और शहद की जरूरत होगी।
- अजवाइन सर्दी-खांसी से राहत देती है और साथ ही, सीने में जमा बलगम को साफ करने में भी मदद कर सकती है। इससे बलगम आसानी से बाहर निकलता है और सांस लेने में आ रही है मुश्किल दूर होती है।
- अजवाइन में थाइमोल होता है। यह ब्रोन्कियल नलियों को चौड़ा करने में मदद कर सकती है। इससे सांस लेना आसान होता है और खांसी में भी राहत मिलती है।
- यह गले की खराश और इंफ्लेमेशन को दूर करने में भी मदद कर सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गले की सूजन को भी कम करती है।
- अगर आपको बार-बार खांसी आ रही है, कफ गले में अटक रहा है, तो अजवाइन और शहद बेहद फायदेमंद हैं।
- शहद, ब्रोंकियल नलियों में सूजन को कम करता है। साथ ही, बलगम को तोड़कर आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
- घी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सर्दी-खांसी और सीने के इंफेक्शन को दूर करता है।
कैसे करें अजवाइन और गुड़ का सेवन?
आपको 1 टीस्पून अजवाइन का पाउडर लेना है।
इसमें आधा टीस्पून शहद और आधा टीस्पून घी मिलाएं।
अब इस मिक्चर को दिन में 2-3 बार लें।
आपको आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को निकाल फेकेगा गिलोय का यह काढ़ा, जानें फायदे और बनाने का तरीका
सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने और खांसी को दूर करने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों