herzindagi
pan card status

कहीं रद्दी तो नहीं हो गया आपका PAN Card? आज ही चेक करें स्टेटस, वरना रुक सकते हैं बैंक ये जुड़े ये 3 काम

यदि डिजिटल दौर में पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर आपका इनवैलिड हो जाता है तो बैंक से जुड़े तीन काम आपके रुक सकते हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि कौन से काम आपके रुक सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 12:57 IST

आजकल हर काम डिजिटली हो रहा है। बैंक में पैसे जमा करने हो या किसी को डॉक्यूमेंट भेजने हों। लोग डिजिटल दौर में तकनीक का सहारा ले रहे हैं। वहीं, पैन कार्ड आधार कार्ड भी ऑनलाइन अपलोड हो रहे हैं, जिससे कि टैक्स से संबंधित सारे काम ऑनलाइन हो सकें, लेकिन क्या हुआ अगर आपका पैन कार्ड ही इनवैलिड हो जाए। जी हां, यह एक फाइनेंशली आइडेंटिटी होती है जो बेहद जरूरी होती है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही इसे रद्दी बना सकती है। आयकर  विभाग के नियमानुसार, यदि आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपका पैन ऑटोमेटिक इनॉपरेटिव हो जाएगा और आप भारी मुश्किल में पड़ सकती हैं। ऐसे में सबसे पहले इसका स्टेटस जानना तो बनता है साथ ही यह भी जानते हैं कि यदि आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाता है तो कौन से बड़े काम जो बैंक से संबंधित है, वह रुक सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पैन कार्ड यदि इनवैलिडइ हो जाए तो स्टेटस कैसे चेक करें और कौन से तीन काम रुकेंगे। पढ़ते हैं आगे... 

पैन कार्ड के इनॉपरेटिव होने का क्या है मतलब? 

जब आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाता है तो कानून का मानना है कि आपके पास पैन कार्ड ही नहीं है। इसका मतलब आप सभी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगी। ऐसे में पैन कार्ड बेहद जरूरी है।

कौन से काम रुक सकते हैं?

बता दें, यदि आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो गया है तो आप अपने खाते में 50000 से ज्यादा नगद जमा नहीं कर पाएंगी। इससे अलग यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना चाहती हैं या नया बैंक खाता खुलवाना चाहती हैं तो वह भी नहीं खुलवा पाएंगी। वहीं, अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है तो ट्रांजैक्शन भी रुक जाती है। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगी।

pan card (8)

बता दें कि पैन कार्ड के इनवैलिड होने से टैक्स के क्षेत्र में भी आपको नुकसान होता है। आपका टीडीएस सामान्य दर से दोगुना यानी 20% तक बढ़ सकता है। वहीं, आपके टैक्स का रिफंड भी आपके खाते में टाइम से नहीं आता या बिल्कुल नहीं आता।

इसे भी पढ़ें -Indian Stock Market में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं? इन 5 गोल्डन रूल्स को जान लें, नुकसान कम और मुनाफा ज्यादा

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या म्यूचुअल फंड में अपना पैसा लगाना चाहती हैं तो यह भी मुमकिन नहीं है, इससे अलग होम लोन या कार लोन के लिए आवेदन करने के लिए भी आप मान्य नहीं होंगी।

pan card (7)

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

सबसे पहले आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर क्विक लिंक में वेरीफाई यॉर पैन पर क्लिक करें। अपनी जरूर जानकारी भरें। ओटीपी दर्ज करें। वैलिडेट पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक करें।

इसे भी पढ़ें -कस्टमर केयर के नाम पर न करें ये 2 ऐप डाउनलोड, एक क्लिक पर खाली हो रहे हैं लोगों के खाते

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।