Sun Mar 22, 2026 | Updated 04:55 AM IST HZ Awards 2026
image

'फ्लैट के सुनसान हिस्से में ले जाकर...', बर्थडे पार्टी में छात्रा संग हैवानियत; 3 दिनों में सामने आए ये 3 मामले पूछ रहे हैं क्या घर की दहलीज पार करते ही असुरक्षित हैं बेटियां?

गुरुग्राम में एक हाउस पार्टी में 19 साल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि नशे की हालत का फायदा उठाते हुए युवक ने उसके साथ रेप किया। पिछले 3 दिनों में 3 ऐसे मामले सामने आए हैं, जो चीख-चीखकर पूछ रहे हैं कि क्या घर से बाहर निकलना लड़कियों के लिए नहीं रह गया है सुरक्षित?
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 16:47 IST

घर से बाहर निकलना, अपनी पसंद के कपड़े पहनना, अपनी शर्तों पर अपनी मर्जी से जिंदगी जीना, बिना डर के अपनी मर्जी से कहीं जाना-आना...आपको पढ़ने में लग रहा होगा कि न ये सब कितना नॉर्मल है और शायद बहुत ही बेसिक हक है, जो सभी को होना चाहिए, लेकिन एक लड़की होने के नाते मैं अफसोस के साथ ये कह सकती हूं कि लड़कियों के लिए आज भी ये किसी लग्जरी से कम नहीं है, क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि घर से बाहर निकलते ही किसी न किसी कोने पर कोई खतरा हमारा इंतजार कर रहा है और ये हमारे मन का वहम नहीं है, बल्कि ये वो डर है जो आए दिन होने वाली घटनाओं ने हमारे अंदर पैदा कर दिया है। कभी न्यूजपेपर की हेडलाइंस, कभी सोशल मीडिया की रील्स तो कभी अपने आस-पास ही कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि ये डर और बढ़ जाता है। हाल ही में गुरुग्राम में एक हाउस पार्टी में डीयू की छात्रा के साथ दरिंदगी हुई। इतना ही नहीं, पिछले 3 दिनों में 3 ऐसे मामले सामने आए हैं, जो पूछ रहे हैं क्या घर की दहलीज पार करते ही असुरक्षित हैं बेटियां?

पिछले 3 दिनों में सामने आए ये मामले उठा रहे हैं महिला सुरक्षा पर सवाल

gurugram rape news hini

गुरुग्राम में हाउस पार्टी में नाबालिग से रेप

गुरुग्राम के सेक्टर 33 में एक हाउस पार्टी के दौरान एक 19  साल की कॉलेज स्टुडेंट के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। युवती अपने एक दोस्त के फ्लैट पर बर्थडे पार्टी में आई थी और आरोपी भी मौजूद था। आरोपी भी नशे में था और पीड़िता की नशे की हालत का फायदा उठाकर उसने पहले छेड़छाड़ शुरू की और वो उसे फ्लैट के एक सुनसान हिस्से में ले गया, जहां उसका रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद आरोपी भाग गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून में नाबालिग से गैंगरेप

उत्तराखंड के देहरादून में हाल ही में नाबालिग संग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि पीड़िता घर से कपड़े देने के लिए निकली थी और इसी बीच एक जान-पहचान वाले युवक ने उसे फोन करके एक स्कूल के पास बुलाया और वहां से वो पीड़िता को दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे पास के जंगल की तरफ ले गया और वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को दिया, उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे फिर बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ गया।

More For You

मथुरा में रास्ते में महिला संग दुष्कर्म

मथुरा में दिल्ली की रहने वाली एक मजदूर महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से नाराज होकर घर से बाहर निकली थी और तभी दो युवकों ने उसे रास्ता बताने के बहाने बाइक पर बिठाया और उसके साथ गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें- 'नाबालिग लड़की ने बुक की रैपिडो बाइक पर रास्ते में.....', हर मोड़ पर डर, हर कदम पर खतरा...क्या यही है बेटियों का भारत?

क्या घर की दहलीज पार करते ही असुरक्षित हैं बेटियां?

gurugram rape news

कभी-कभी लगता है न कि काश कुछ दिन ऐसे मामले सामने न आएं, काश न्यूजपेपर से लेकर सोशल मीडिया तक, महिलाओं के साथ दरिंदगी की खबरें न देखने को मिलें, लेकिन अफसोस कि ऐसा हो नहीं पा रहा है। महिलाओं के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ ही जाती हैं। एक पल के लिए अगर हम इस भ्रम में जीने की कोशिश भी करें कि महिलाएं घर के अंदर सुरक्षित हैं, तो ये खुशफहमी भी ज्यादा वक्त तक बरकरार नहीं रह पाती है और घर से बाहर निकलना तो महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। ऐसे मामले मानो यही पूछ रहे हैं कि आखिर महिलाएं कहां सुरक्षित हैं?

 

यह भी पढ़ें- 'हर बेटी अपने पापा को ऐसे ही प्यार...', रायपुर में पिता ने 12 साल तक किया बेटी का रेप, मां की हिम्मत से मिली सजा; क्या महफूज हाथों में भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियां?

अफसोस की बात है कि सिर्फ 3 मामले ही नहीं, रोजाना न जाने कितने ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां ऐसा लगता है कि घर से बाहर निकलते ही कोई नया खतरा बेटियों का इंतजार कर रहा है और उससे भी बड़ी विडंबना ये है कि घर के अंदर भी बेटियों के दरिंदगी का शिकार होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां किसी अपने ने ही रिश्तों की मर्यादा को तार-तार किया है, ऐसे में सवाल एक बार फिर वही है कि आखिर बेटियां कहां सुरक्षित हैं और जवाब भी फिर वही है कि शायद कहीं नहीं...

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।