
दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-69 में 19 साल की युवती के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसी दरिंदगी की, जिसे पढ़कर और सुनकर भी रूह कांप उठती है। युवती त्रिपुरा की रहने वाली है और BSc बायोटेक की छात्रा है। युवती के लिव-इन पार्टनर ने उसके चरित्र पर शक किया और फिर उसे टॉर्चर किया। युवक ने उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा, उसे पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मोहब्बत की डोर से बंधे रिश्ते में किसी लड़की के साथ ऐसी दरिंदगी की गई हो। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
#WATCH दिल्ली: गुरुग्राम में त्रिपुरा की लड़की के साथ मारपीट पर पीड़िता की मां ने कहा, "16 फरवरी को रात 10 बजे मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और कहा कि "मेरे पास टाइम नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा...शिवम नाम का एक लड़का पिछले 3 दिनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है। उसने मुझे मारा और जला… pic.twitter.com/BTdSoV6fVH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
गुरुग्राम में एक युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने ऐसी दरिंदगी की, जिसे लिखते वक्त भी मेरे हाथ मानो कांप रहे हैं। एक जर्नलिस्ट होने के नाते, इस तरह की खबरों को हम अक्सर कवर करते हैं, पर हर बार मन में ये सवाल उठता है कि क्या इन दरिंदों की कोई सीमा है? युवती की जान-पहचान इस शख्स से डेटिंग ऐप के जरिए सितंबर, 2025 में हुई थी और फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके बाद रिलेशन बनाए। युवती इस वक्त सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पीड़िता और उसकी मां ने युवक पर कई आरोप लगाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शिकायत में क्या कुछ कहा गया है?


जिस पार्टनर पर भरोसा करके लड़कियां अपनी नई जिंदगी के सुनहरे सपने सजाती हैं, अपनी पूरी जिंदगी उसके हाथों में सौंप देती हैं, अगर वो ही दरिंदा निकले, तो फिर शायद लड़कियों के लिए किसी पर भरोसा करना भी मुश्किल हो जाएगा। कभी ब्वॉयफ्रेंड, कभी लिव-इन पार्टनर तो कभी पति...भरोसे की नींव पर बने रिश्ते ही अगर प्यार और भरोसे की हर ईंट को तोड़कर इस तरह की दरिंदगी को अंजाम देंगे, तो क्या लड़कियां कहीं भी सुरक्षित महसूस कर पाएंगी?
गुरुग्राम की ये घटना वाकई झकझोर कर रख देने वाली है और ये घटना मानो चीख-चीखकर पूछ रही है कि आखिर इतनी वहशी सोच कैसे लोगों में पनप रही है?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।