Fri Apr 3, 2026 | Updated 12:59 AM IST HZ Awards 2026
who is anita advani and why court reject her marriage with rajesh khanna

'मैं लिव-इन में उनके बंगले में रहती थीं...परिवार भी ये बात जानता था', राजेश खन्ना संग अनीता आडवाणी की शादी का क्या है सच? कोर्ट ने रिश्ता मानने से किया इनकार

अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है। साल 2017 में दिंडोशी कोर्ट इस केस को खारिज कर दिया था, लेकिन अनीता ने हार नहीं मानी और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 11:17 IST

अनीता आडवाणी कौन हैं और उनका दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ क्या संबंध है? इसे लेकर अब कोर्ट का बयान सामने आ गया है। सुपरस्टार राजेश खन्ना की कथित गर्लफ्रेंड मानी जाने वालीं एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने एक्टर के साथ अपनी शादी को लेकर कई दावे किए थे, लेकिन हाईकोर्ट ने उनके रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट में ये अपील की थी कि उनकी शादी को मान्यता दी जाए। यह मामला साल 2012 से कोर्ट में चल रहा था और इसपर सुनवाई हो रही थी। उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे, उन्होंने कहा 'हमने प्राइवेटली शादी की थी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी ऐसी बातें खुलकर नहीं करता। हालांकि, कोर्ट ने अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया है। आखिर इस रिश्ते की क्या सच्चाई है और उन्होंने इंटरव्यू में क्या कहा था, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

अनीता आडवाणी ने कहा- राजेश खन्ना ने मेरी मांग भरी, मंगलसूत्र पहनाया

सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन के बाद अनीता आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कई चौकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कहा कि हम केवल दोस्त नहीं थे, बल्की पति-पत्नी थे। उन्होंने मेरी मांग भरी थी और मुझे मंगलसूत्र भी पहनाया था। इतना ही नहीं राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में उनका परिवार भी उनके साथ नहीं था, लेकिन मैं उनके साथ पूरे समय थी, लेकिन उनके अंतिम संस्कार में उनके परिवार ने मुझे साथ रहने नहीं दिया।

हम दोनों साथ में उनके घर 'आशीर्वाद' में लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहते थे। डिंपल कपाड़िया से भी पहले वह राजेश खन्ना से मिली थीं। हमारी प्राइवेट शादी को लेकर कोई सीधा बात नहीं करता था, लेकिन मीडिया को यह पता था कि हमारे बीच प्यार है, इसलिए हमने कभी रिश्ते का खुलासा नहीं किया।

Anita Advani Rajesh Khanna relationship

अनीता आडवाणी ने कहा कि मंगलसूत्र उन्होंने खुद बनवाया था। हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था, वहां उन्होंने मुझे वह मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर लगाया और बोले की 'आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो।' उसी दिन हमारी शादी हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- 'हमारे मामले में तलाक...', जब रेखा संग अफेयर की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने दिया था जया से अलग होने पर बयान, शादी में तनाव पर कही थी ये बात

क्यों हुआ झगड़ा?

उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था। वह कभी-कभी उन्हें चोट भी पहुंचा देते थे, लेकिन बदले में मैं भी उन्हें मारती थी। वह नशे में ऐसा कर देते थे, लेकिन उन्होंने मुझे कहा था कि अगर मैं गलत हूं, तो भी तुम चुप रहना। एक बार हमारे बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसकी वजह से हम दोनों अलग रहने लगे और उन्होंने डिंपल से शादी कर ली। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कहा कि साल 2012 में जब उनका निधन हुआ, तब भी वह उनका ख्याल रख रही थीं, लेकिन परिवार ने उन्हें अंतिम संस्कार के समय आने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में उनकी पत्नी का हक पाने का दावा किया, लेकिन अब कोर्ट ने भी इसे मानने से इनकार कर दिया है।

Mumbai High Court Rajesh Khanna ruling

बता दें कि Herzindagi अनीता आडवाणी द्वारा दिए गए बयान को लेकर कोई दावा नहीं करता। यह जानकारी उनके द्वारा बताए गए एक इंटरव्यू में और मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार दी गई है। उनका अनीता के साथ क्या रिश्ता था, इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

अनीता आडवाणी कौन हैं?

'आओ प्यार करें', 'साजिश' और 'दासी' जैसी कई फिल्मों में अनीता आडवाणी को देखा गया है। वह 80 के दशक की एक्ट्रेस हैं, हालांकि, फिल्मों से ज्यादा उनका रिश्ता राजेश खन्ना के साथ प्यार की वजह से रहा है। उन्हें 'बिग बॉस 7' में भी देखा गया है, यहां भी उन्होंने राजेश खन्ना के साथ अपने प्यार को लेकर बात की थी। उन्होंने कही कि उनकी शादी हुई थी, लेकिन तलाक नहीं हुआ था, पर डिंपल और राजेश की शादी हो गई और दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया। उनकी डिंपल कपाड़िया से साल 1973 में शादी हुई थी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- imdb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।