
रेखा और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन तो फैंस को हमेशा पसंद आई ही, लेकिन असल जिंदगी में भी इनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आज भी सोशल मीडिया पर इनके इंटरव्यूज, अवॉर्ड फंक्शंस की क्लिप्स या पुराने किस्सों से जुड़ी कई रील्स आपको मिल जाएंगी। रेखा और जया बच्चन बेशक सालों से एकसाथ हैं और फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं, लेकिन ये बात भी सच है कि इनके रिश्ते से भी ज्यादा जया और रेखा की नजदीकियां चर्चा में रहीं। एक वक्त पर तो ये तक कहा जाने लगा था कि रेखा और अमिताभ का इश्क इस कदर परवान चढ़ चुका है कि जया और अमिताभ के रिश्ते में खटास आने लगी है और दोनों का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच चुका है, लेकिन उस वक्त अमिताभ ने इन खबरों पर रिएक्ट किया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

जया बच्चन और अमिताभ की शादी साल 1973 में हुई थी, इसके कुछ साल बाद ही रेखा और अमिताभ की नजदीकियों की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा था और इसी के चलते अमिताभ और जया के रिश्ते में खटास आने लगी थी। इसका जिक्र यासिर उस्मान की लिखी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है। उस वक्त ये खबरें भी आ रही थीं कि जया और अमिताभ तलाक ले सकते हैं। इस किताब में जिक्र है कि उस वक्त अमिताभ ने रेखा का नाम लिए बिना तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, "हमारे मामले में कभी तलाक नहीं होगा..मैं तलाक में बिल्कुल विश्वास नहीं रखता हूं, मैं भारतीय हूं और मेरी जड़ें भी यहीं से जुड़ी हैं। जया को अपनी पत्नी के रूप में मैंने चुना है और मेरी पसंद बेस्ट है। हालांकि, अमिताभ ने रेखा का नाम नहीं लिया था।"

रेखा ने अमिताभ और उनके रिश्ते पर कभी सीधे तौर पर तो कभी घुमा-फिराकर कई बार बात की है। उन्होंने उन दिनों स्टारडस्ट को एक अजीबोगबरीब इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने ये तक कह दिया था कि जब तक जया को ये लगता था कि अमिताभ और रेखा का सिर्फ अफेयर है, तो उन्हें इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी, वो इसे नॉर्मल अफेयर मान रही थीं, जैसा फिल्मी दुनिया में कई बार हो जाता है, लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि रेखा और अमिताभ की फीलिंग्स गहरी हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जाता है कि जब रेखा और अमिताभ की नजदीकियों की खबरें आ रही थीं, तो जया ने रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाकर साफ शब्दों में कहा था कि उनके और अमिताभ के रास्ते कभी अलग नहीं होंगे।
रेखा और अमिताभ की कहानी ऐसी रही है, जिससे जुड़े किस्से फैंस आज भी सुनना और जानना चाहते हैं, इसलिए इनके पुराने इंटरव्यूज और इनसे जुड़ी रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।