herzindagi
image

'हर बेटी अपने पापा को ऐसे ही प्यार...', रायपुर में पिता ने 12 साल तक किया बेटी का रेप, मां की हिम्मत से मिली सजा; क्या महफूज हाथों में भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियां?

रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का 12 सालों तक रेप किया। वो अपनी बेटी से कहता था कि सभी बेटियां पापा को ऐसे ही प्यार करती हैं। यहां तक कि वो वीडियो कॉल पर बेटी से कपड़े उतारने के लिए कहता था। सालों बाद जब इसके बारे में मां को पता चला, तो उसने हिम्मत दिखाई और अपने पति को सजा दिलवाई।  
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 09:05 IST

'सब बेटियां अपने पापा को ऐसे ही प्यार करती हैं...ये हमारा सीक्रेट है...' कुछ ऐसा कहकर एक पिता ने अपनी मासूम बच्ची संग यौन शोषण की शुरुआत की वो भी तब जब वो महज 5-6 साल की थी। यकीन मानिए जितना अजीब आपको ये पढ़ने में लग रहा है, उससे कहीं ज्यादा अजीब मुझे लिखने में लग रहा है, लेकिन ये पूरी तरह सच है। पापा जो बेटियों के लिए किसी हीरो से कम नहीं होते हैं, बेटियों की हर ख्वाहिश को पूरा करने में पापा जान लगा देते हैं और पिता का साया वो सुकून होता है, जिसके तले शायद कोई भी बेटी खुद को सबसे ज्यादा महफूज समझती है। अब जरा सोचिए! अगर वही पिता की गोद बेटी के लिए सजा बन जाए...अगर वही पिता हैवान बन जाए तो बेटी क्या करेगी? ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आया है, जहां एक एयरफोर्स कर्मी पिता ने 12 साल तक अपनी बेटी का रेप करता रहा, उसने बेटी को डरा-धमकाकर चुप रखा और उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाता रहा। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिता सालों से कर रहा था बेटी का रेप

father raped daughter for years

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक एयरफोर्स कर्मी पिता सालों तक अपनी बेटी का रेप करता रहा। जब बेटी 5 साल की थी, तो उसने ऐसा करना शुरू किया और बेटी के 17 साल के होने तक वो ऐसा करता रहा। इस मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा और 25 हजार जुर्माना लगाया है। साथ ही, पीड़िता को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है और सख्त टिप्पणी भी की है। बता दें कि पिता बचपन से अपनी बेटी के साथ ऐसा कर रहा था और उसे चुप रखने के लिए उसके सामने उसकी गुड़िया के हाथ-पैर तोड़ देता था और कहता था कि अगर वो किसी को बताएगी, तो उसके साथ भी ऐसा ही करेगा। यहां तक कि जब वो बाहर होता था, तो बेटी पर वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए दबाव बनाता था हालांकि, बचाव पक्ष की तरफ से आरोपी को बचाने के लिए कई दलीले दी गई, लेकिन कोर्ट ने सभी दलीलों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि कोई भी बेटी अपने सगे पिता पर इस तरह के झूठे आरोप नहीं लगा सकती है।

सालों तक इस वजह से चुप रही बेटी

बताया जा रहा है कि पीड़िता को उम्र के साथ ये समझ आया कि उसके साथ जो हो रहा है, वो गलत है, लेकिन डर और मजबूरी के चलते वो चुप रही। दरअसल, पीड़िता के दोनों भाई गंभीर रूप से बीमार थे और ये भी उसकी चुप्पी का एक कारण था हालांकि, 2023 में बेटी ने हिम्मत जुटाकर मां को पूरी सच्चाई बताई और फिर मां ने बेटी के साथ मिलकर आरोपी को सजा दिलवाई।

यह भी पढ़ें- जयपुर में तार-तार हुए रिश्ते.... 5 साल से मासूम बेटियों का रेप कर रहा था पिता, मां ने किसी को नहीं बताया क्योंकि...

जब पिता ही बन जाए हैवान, तो कहां जाए नन्ही गुड़िया?

raipur father raped daughter

 घर और अपने...शायद यहां हम खुद को सबसे ज्यादा महफूज समझते हैं। अपने घर में अपने लोगों के बीच न कोई डर और न चिंता होती है, लेकिन जरा सोचिए अगर अपने ही घर में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो क्या वो कहीं सेफ महसूस कर पाएंगी? ऐसा पहली बार नहां हुआ है जब इस तरह के मामले में घर का ही कोई व्यक्ति आरोपी निकला हो, पहले भी सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामलों में पापा, भाई, मामा और न जाने कितने रिश्तेदार दोषी साबित हो चुके हैं। कुछ ही दिन पहले एक ऐसा मामला सामने आया, जहां 11 साल के भाई ने 9 साल की बहन को प्रेग्नेंट कर दिया और घरवाले बेटी के बजाय बेटे का साथ देते नजर आए। इससे पहले जयपुर में एक केस रिपोर्ट हुआ था, जहां एक पिता अपनी मासूम बेटियों से सालों से रेप कर रहा था। जिन उंगलियों को थामकर बेटियां आगे कदम बढ़ाती हैं, जिसकी गोद में खुद को महफूज समझती हैं, जो रिश्ता सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है, अगर वो ही भरोसे और रिश्तोें की मर्यादा को तार-तार करने लगे, तो बेटियों के लिए शायद सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। यहां सालों तक दरिंदगी का शिकार होने के बाद एक बेटी ने आवाज उठाई, लेकिन अफसोस है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि देश के किसी और हिस्से में कोई और बेटी इस तरह की घटना का शिकार नहीं हो रही होगी।

 यह भी पढ़ें- 'पहले दरिंदगी और फिर प्राइवेट पार्ट में....', गुजरात में 6 साल की बच्ची संग हैवानियत; क्या अब भी हम कह सकेंगे हमारे देश में 'कन्याओं' को पूजा जाता है?

 

बेशक किसी भी बेटी के लिए अपने पिता की गोद दुनिया की सबसे महफूज जगह होती है, पिता के साये में बेटियां हर मुश्किल, हर परेशानी और हर बुरी नजर से खुद को सुरक्षित समझती हैं, लेकिन अगर पिता ही हैवान बन जाए तो आखिर नन्ही गुड़िया कहां जाए....आखिर वो कहां खुद को सेफ महसूस करे?

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।