Tue Feb 24, 2026 | Updated 05:48 AM IST
herzindagi
Piyush Dhamnodia girlfriend murder news

'पहले जान से मारा, फिर गलर्फ्रेंड की लाश के साथ किया रेप...', रोंगटे खड़े कर देगा इंदौर का ये मामला; आखिर कब खत्म होंगी ऐसी दरिंदगी भरी वारदातें?

Indore Student Rape News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया, जो शायद किसी नॉर्मल इंसान की सोच से भी परे है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और फिर उसकी लाश के साथ रेप किया। आरोपी यही नहीं रुका, इसके बाद उसने...
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 17:01 IST

"कुछ नहीं हुआ...जो हो गया वो हो गया, क्या करोगे जानकर..."
जरा सोचिए अगर एक लड़का, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के पेट में चाकू मारकर उसकी जान ली हो, उसे बेरहमी से मारा हो फिर उसकी लाश के साथ रेप किया ह और शराब पीते हुए गर्लफ्रेंड के फोन से उसकी प्राइवेट फोटोज शेयर की हों, अगर वो ये सब करने के बाद मुस्कुराते हुए ये स्टेटमेंट दे, तो ये कितना वीभत्स और डराने वाला होगा?
मध्य प्रदेश के इंदौर में ऐसा ही हुआ है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की जान ले ली और फिर उसके साथ रेप किया। ये हैवान यही नहीं रुका, बल्कि इसने उसके बाद कई ऐसी चीजें कीं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि क्या ये वाकई इंसान कहलाने लायक है? चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

इंदौर MBA स्टूडेंट मर्डर और रेप केस क्या है?

इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पीयूष नाम के एक स्टुडेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका और पीयूष दोनों एक की क्लास में थे और दोनों लगभग 1 साल से रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतका पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, वहीं पीयूश के मन में शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का और लड़कों के साथ रिश्ता है और इसी सब विवाद में उसने इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना 10 फरवरी की है, जब पीयूष ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुलाया था और यहां उसने उस पर सेक्शुअल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डाला और जब उसने मना किया, तो दोनों के बीच बहस हुई। घटना के बारे में जो जानकारी मिल रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि पीयूष पहले ही तय कर चुका था कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर करना है। उसने उसके साथ जबरदस्ती सेक्शुअल रिलेशन बनाए और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठंसा और लड़की के बेहोश होने के बाद उसके पेट में चाकू मारा और उसकी जान ले ली।

indore rape news
मैं समझ सकती हूं कि आपको ये सब पढ़कर कैसा महसूस हो रहा है, लेकिन हैरानी या यूं कहें कि शर्म की बात ये है कि ये युवक यहां भी नहीं रुका। इसके बाद उसने बाहर जाकर शराब खरीद और फिर गर्लफ्रेंड की बॉडी के साथ रेप किया। इसके बाद लड़की के फोन से उसके प्राइवेट फोटोज और वीडियोज अलग-अलग लोगों को और अपने कॉलेज ग्रुप में भेजा ताकि उसे बदनाम किया जा सके। इसके बाद वो शव को निर्वस्त्र हालत में छोड़कर भाग गया और महाराष्ट्र पहुंच गया। उसकी सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उनसे अलग-अलग तांत्रिक क्रियाओं के बारे में सर्च किया और इंटरनेट पर ये जानने की कोशिश की कि वो कैसे अपनी गर्लफ्रेंड की आत्मा को बुला सकता है? उसने मृतका का मोबाइल भी नष्ट कर दिया था। इतना ही नहीं, जांच में ये भी सामने आया है कि उसने मुंबई में एक जगह मैदान में प्रेमिका की फोटो और कुछ चीजें रखकर इंटरनेट से सीखी विधि के अनुसार, उसकी आत्मा को बुलाने की कोशिश की थी। ये सब उसने 10 से 15 फरवरी के बीच किया। इधर 11 फरवरी को मृतका के पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जब उसके रूम से आस-पास के लोगों को बदबू आने लगी, तो लोगों ने पुलिस कंप्लेंट की और जब पुलिस ने कमरा खोला, तो मृतका का शरीर बिस्तर पर खून से लथपथ बिना कपड़ों के था। जानकारी के अनुसार, पीयूष के पास से एक लेटर भी मिला है, जिसमें उसने अपना गुनाह कुबूला है।

More For You

यह भी पढ़ें- 'पहले बस का पीछा और फिर ढाबे पर...', हरियाणा में 5 दरिंदों ने किया महिला का रेप, पूर्णिया और मथुरा के बाद 72 घंटे में सामने आया एक और मामला; कितनी और बेटियों के बाद बदलेगा समाज?

आखिर कब रुकेंगी ये वारदातें?

indore mba student rape news

महिलाओं के साथ हर दिन या यूं कहें हर घंटे ऐसे कई अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। कभी उन्हें प्रपोज करने पर न कह देने की सजा मिलती है, कभी शक की खाई में उनकी जिंदगी दफना दी जाती है, कभी दहेज की आग में जला दिया जाता है, तो कभी अपने ही उनकी इज्जत को तार-तार करते हैं। आखिर ये अपराधिक सोच खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रही है?

 


यह भी पढ़ें- 12 साल का बच्चा कर रहा था रेप और 8 साल का दोस्त बाहर दे रहा था पहरा; अश्लील वीडियो देखकर 6 साल की बच्ची संग की दरिंदगी... मासूम हाथों में खिलौने नहीं, हैवानियत क्यों? क्या अब भी कहेंगे विक्टिम की गलती


इम मामले के बारे में सुनकर और पढ़कर ही शरीर में सिरहन पैदा हो रही है। समझ नहीं आ रहा कि आखिर कोई इंसान कैसे ऐसा हैवान बन सकता है, कितना खूंखार होगा उस अपराधी का दिमाग और कितनी शैतानी होगी वो सोच, जिसने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन उससे भी ज्यादा आरोपी की वो मुस्कान डरावनी और कचोटने वाली है, जो इस सब के बाद उसके चेहरे पर नजर आ रही है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।