
हमारे यहां गुरू को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया जाता है। कहा जाता है कि अगर गुरु और गोविंद दोनों खड़े हों, तो गुरु के पैर पहले छूने चाहिए, लेकिन अगर गुरु ही अपनी गरिमा को भूल जाए तो!
बेटियों को सबसे सुरक्षित घर में माना जाता है, अपने रिश्तेदारों, गुरु और परिवार वालों के आस-पास माना जाता है, लेकिन आजकल हर दूसरे दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां घर के अंदर और भरोसेमंद अपनों के बीच लड़कियों की इज्जत तार-तार हो रही है।
ऐसा ही एक मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ एक नहीं, बल्कि कई बार यौन उत्पीड़न किया और प्रेग्नेंट हो जाने पर उसका गर्भपात करवा दिया। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ट्यूशन टीचर ने 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 22 जनवरी से 12 फरवरी के बीच कई बार रेप किया। उसने 20 दिनों में कई बार डरा-धमकाकर बच्ची का शोषण किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब छात्रा गर्भवती हो गई, तो शिक्षक ने जबरदस्ती उसे दवाईयां खिलाकर उसका एबॉर्शन किया। इसके बाद जब बच्ची को दर्द और पीड़ा हुई, तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ती है और 22 जनवरी को किशोरी के माता-पिता जब ऑफिस में थे, तो शिक्षक ने उसके साथ ऐसा किया। जब उसने विरोध किया, तो उसे डराया और इसके बाद वो बच्ची को घर में ट्यूशन देने आने लगा। शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर-परिवार और जान-पहचान वाले लोगों के बीच अमूमन बेटियों को सबसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर अपनों के बीच ही बच्चियां सुरक्षित न हों तो फिर क्या किया जाए? ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब इस तरह का कोई मामला सामने आया है। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। एक रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ था कि इस तरह की घटनाओं में ज्यादाकर आरोपी पहचान वाले ही होते हैं। जरा सोचिए अगर बेटियों के लिए घर और परिवार के बीच ही सुरक्षित माहौल न मिल पाए, तो क्या किया जाए?
घर से बाहर निकलते वक्त बेटियों को अक्सर खुद को महफूज रखने की सलाह दी जाती थी, लेकिन जब घर के अंदर ही कभी पिता, कभी भाई, कभी गुरू और कभी कोई और अपना जाना-पहचाना रिश्ता ही बेटियों की इज्जत तार-तार करने पर आमादा हो जाए, तो फिर आखिर वो कहां खुद को सेफ महसूस करे?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।