Tue Mar 10, 2026 | Updated 12:35 AM IST
herzindagi
90 year old woman rape in Madhya Pradesh

'प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट और...', मध्यप्रदेश के खंडवा में 90 साल की बुजुर्ग महिला से रेप; अब भी क्या समाज कपड़ों और वक्त को ही कटघरे में खड़ा करेगा?

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ हैवानियत की और फिर कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे। वृद्धा करीब 12 घंटे तक दर्द के मारे तड़पती रही। पीड़िता का फिलहाल इलाज जारी है। इस मामले ने न केवल एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि उन लोगों के मुंह पर भी करारा चमाचा मारा है, जो इस तरह की घटनाओं में कभी महिलाओं की उम्र तो कभी उनके चरित्र को कटघरे में खड़े कर देते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 20:28 IST

अभी हाल ही में हमने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया और महिलाओं को बताया कि वो कितनी खास हैं और कैसे ये दुनिया उनके बिना अधूरी है, पर ये बातें कितनी खोखली थीं, इसे सामने आने में जरा भी वक्त नहीं लगा और खंडवा, मध्यप्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। खंडवा में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। खेत में अकेली रहने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश दरिंदों ने गैंगरेप किया और फिर महिला को कुएं में फेंकने की भी कोशिश की। महिला कई घंटों तक खून से लथपथ तड़पती रही। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश के खंडवा में 90 साल की महिला संग गैंगरेप

90 year old woman gangraped in khandwa mp

मध्यप्रदेश के खंडवा में 90 साल की वृद्धा संग गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता खेत में बने घर में अकेली रहती थी और आरोपियों ने मौका पाकर इस दरिंदरी को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर उसके हाथ-पैर पकड़कर बारी-बारी से उसके साथ हैवानियत की। महिला को काफी गंभीर चोटें आईं हैं। चारों आरोपियो ने नकाब पहना हुआ था, ऐसे में पीड़िता उनका चेहरा नहीं देख पाई। महिला के प्राइवेट पार्ट में गहरी चोटें आई हैं और फिलहाल उसका इलाज जारी है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पहले आरोपियों ने महिला को खेत के कुएं में फेंकने की कोशिश की, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पाए तो महिला को वहीं तड़पता छोड़कर भाग गए। महिला लगभग 12 घंटे तक खून से लथपथ वहीं दर्द ते तड़पती रही, जब आसपास के लोगों ने उसे देखा, तो पुलिस को खबर की और फिर महिला को इलाज के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- 'हर बेटी अपने पापा को ऐसे ही प्यार...', रायपुर में पिता ने 12 साल तक किया बेटी का रेप, मां की हिम्मत से मिली सजा; क्या महफूज हाथों में भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियां?

क्या अब भी कपड़ों और वक्त को ही कटघरे में खड़ा करेगा समाज?

why women are not safe even in their own homes

यह कितना निंदनीय है कि आज के वक्त में भी हमारे समाज में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और महिलाएं किसी भी कोने में और किसी भी उम्र में सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन उससे भी बड़ी विडंबना ये है कि इन मामलों में ज्यादातर हम पीड़िता को ही कटघरे में खड़ा कर देते हैं। कभी कह देते हैं कि उसने छोटे कपड़े पहने होंगे, कभी कहते हैं कि वो देर रात घर से बाहर की क्यों थी, तो कभी ये पूछ लेते हैं कि कहीं उसी ने तो आरोपी को उकसाने की कोशिश नहीं की और इतना ही नहीं, कई बार तो रेप की घटनाओं के बाद ऐसे स्टेटमेंट भी सामने आए हैं कि ऐसे मामलों में लड़कों से कहीं ज्यादा लड़कियां जिम्मेदार होती हैं। खैर, इस तरह की बातें करने वाले लोगों से एक सवाल मैं जरूर पूछना चाहूंगी कि 90 साल की बुजुर्ग महिला ने कपड़े सही नहीं पहने होंगे या उसने ऐसा क्या किया होगा कि जिसके चलते आप आरोपियों का पक्ष लेकर एक बार फिर पीड़िता पर ही सवाल उठा पाएं, क्योंकि माफ कीजिएगा पर ये समझने और मानने में हमारे समाज को आज भी बड़ी मुश्किल होती है कि रेप के मामले में दोषी लड़कों की सोच ही होती है, और कुछ नहीं....

More For You

 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सीहोर में इंसानियत हुई शर्मसार! 13 साल की मासूम के साथ 70 साल के बुजुर्ग ने किया 6 बार दुष्कर्म, आखिर कब तक देश की बेटियां लगाएंगी सुरक्षा की गुहार?

 

रास्ते से लेकर घर और बचपन से लेकर बुढ़ापे तक, अगर किसी भी जगह और किसी भी उम्र में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो हम कैसे उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं, कैसे कन्या पूजन कर सकते हैं और कैसे महिला सम्मान के बड़े-बड़े दावे कर सकते हैं?

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।