herzindagi
google maps uses

गूगल मैप सिर्फ रास्ता ही नहीं इन चीजों को भी खोजने में करता है मदद, आप भी जानें

Other Uses Of Google Map: यदि आप भी गूगल मैप का इस्तेमाल केवल रास्ता खोजने के लिए ही करती हैं, तो आज हम आपको इसके अन्य इस्तेमाल भी बताएंगे। जिनके जरिए आप अपने बहुत से काम आसान कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 10:34 IST

आज हम देश-दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचने के लिए गूगल मैप की मदद लेते हैं। इस फेमस मैपिंग एप ने हमारा काम बेहद आसान कर दिया है। आज हम किसी भी लोकेशन पर बिना किसी परेशानी के आराम से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा हम इस एप के जरिए ड्राप और पिक आप लोकेशन डालकर एक से दूसरी जगह की दूरी का भी पता लगा सकते हैं। साथ ही, यह रास्ते में ट्रैफिक होने और बंद रास्तों के बारे में भी जानकारी देता है।

ऐसे में कुछ लोग गूगल मैप को केवल रास्ते खोजने तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन आपको बता दें इस एप के जरिए आप और भी बहुत सी चीजों के बारे में जानकारी जुटा सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि आप इस मैपिंग एप के जरिए और किन चीजों का पता लगा सकती हैं। ताकि आप अपनी यात्रा और सरल और सुविधाजनक बना सकें।

जरूरी चीजों को खोजने में मदद

petrol pump

यदि आप किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान आपको खाने-पीने से लेकर वाशरूम और गाड़ी में तेल भरवाने आदि कई चीजों की जरूरत तो पड़ती ही है। ऐसे में हमें किसी अंजान जगह के बारे में जानकारी नहीं होती है, तो आप रेस्टोरेंट से लेकर पेट्रोल पंप और वाशरूम, मेडिकल शॉप आदि जरूरी चीजों का पता इस एप के जरिए लगा सकती हैं। इनमें से कुछ भी सर्च करने के लिए या तो आपको मैप को ज़ूम करके देख लेना है या फिर आप एड स्टॉप पर क्लिक करेंगी तो वहां आपको काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। उसमें से आपको जो भी सर्च करना हो उसपर क्लिक करते ही आप दूरी के साथ पूरा पता, टाइमिंग और रेटिंग के साथ नजर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें: घूमने के हैं शौकीन तो जानिए कैसे गूगल मैप से कमा सकते हैं पैसे 

टोल टैक्स के रेट

google map search

जब भी हम किसी एक्सप्रेसवे पर जाते हैं तो वहां रास्ते में कई टोल टैक्स से गुजरना पड़ता है। इन टोल टैक्स पर हमको किराया भी अदा करना होता है। तो आप गूगल मैप के जरिए टोल टैक्स की कीमत का भी पता लगा सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना होगा कि आप इस एप की सेटिंग में जाएं और वहां शो टोल प्राइज (show toll price) के ऑप्शन पर क्लिक करके उसको इनेबल करना होगा। अब आप लोकेशन सर्च करके कितना टोल लगेगा उसका पता लगा सकती हैं।

रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट

goggle map use

गूगल मैप रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट की भी जानकारी देता है। यह सुविधा का इस्तेमाल आप किसी ट्रिप पर जाने से पहले की जानकारी जुटाने में कर सकती हैं। यानि आप जिस रास्ते पर जा रही हैं वहां ट्रैफिक और रास्ते बंद होने की जय स्थिति है। इन सभी चीजों की अपडेट गूगल मैप देता है ताकि आपकी यात्रा में किसी तरह की कोई रुकावट न आए। इसके अलावा आप इसके जरिए अपनी बस और ट्रेन की टाइमिंग स्टेट्स का भी पता लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Google Maps: फ्यूल बचाने के लिए गूगल मैप ने पेश किया अपना नया फीचर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।