
आज के समय में खुद को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। घंटों जिम में जाकर पसीना बहा रहे हैं और कई तरह की स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन फॉलो कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में सबसे फिट एक्ट्रेस की बात होती है तो Malaika Arora और Shilpa Shetty का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अपनी फिट बॉडी और टोन्ड फिगर को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।
उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग यही सोचते हैं कि आखिर इतनी स्लिम और फिट रहने का सीक्रेट क्या है? हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक पॉडकास्ट में अपनी फिटनेस का राज बताया है। ये पॉडकास्ट की वीडियो यूट्यूब पर अपलोड की गई है। अगर आप भी एक्ट्रेस जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो ये रूटीन फॉलो कर सकती हैं-
-1768807584797.jpg)
एक पॉडकास्ट में दिशा पाटनी ने बताया था कि जब उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की थी तो सबसे पहले उन्होंने अपनी सुबह की आदतों पर खास ध्यान दिया था। दिन की शुरुआत कुछ खास ड्रिंक्स से करना उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा। एक्ट्रेस ने तीन ड्रिंक्स की जानकारी भी दी है।
दिशा पाटनी सुबह उठते ही सबसे पहले हल्दी वाला गुनगुना पानी पीती हैं। हल्दी शरीर के लिए काफी अच्छा है। ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। रोजाना हल्दी वाला पानी पीने से शरीर एनर्जेटिक रहता है।
यह भी पढ़ें- मलाइका की तरह 50 में 30 का दिखना है? करें ये 4 योगासन
हल्दी पानी के बाद दिशा एक खास तरह की चाय पीती हैं जिसमें अदरक और दालचीनी मिलाया जाता है। ये चाय खासतौर पर गले के लिए होती है। ये न सिर्फ गले को आराम देती है, बल्कि शरीर को सुकून भी देती है।
ये दो रूटीन अपनाने के बाद दिशा दो से ती गिलास गुनगुना पानी भी पीती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अच्छी तरह हाइड्रेटेड शरीर ज्यादा अच्छे से काम करता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
-1768807665876.jpg)
ड्रिंक्स के साथ-साथ दिशा अपने खाने को भी काफी सिंपल रखती हैं। वो ज्यादातर घर का बना खाना खाती हैं, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और सब्जियां शामिल होती हैं। नाश्ते में अंडे के साथ ब्रेड, दोपहर और रात के खाने में भी प्रोटीन और कार्ब्स जरूर रखती हैं। साथ ही वो बार-बार स्नैकिंग से बचती हैं।
यह भी पढ़ें- 49 की उम्र में मलाइका की तरह जवां दिखना है तो रोज करें ये 3 योगासन
तो अगर आप भी दिशा पाटनी जैसा स्लिम फिगर पाना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे वजन तो कंट्रोल होगा ही, साथ ही आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।