
बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि मानो उनकी उम्र थम सी गई है और बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता। कुछ एक्ट्रेसेस तो उम्र बढ़ने के बाद ज्यादा खूबसूरत और जवां दिखाई देती हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे ऊपर आता है।
मलाइका अरोड़ा खान 50 साल की है, लेकिन वह आज भी 30 से ज्यादा नहीं दिखती हैं। उन्हें देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनका 21 वर्ष का बेटा है। इसका पूरा श्रेय उनके फिटनेस रूटीन को जाता है।
एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा न सिर्फ खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगासन करती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियोज शेयर करके फैंस को फिटनेस के प्रति इंस्पायर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कई तरह के योगासन करती नजर आ रही हैं। अगर आप भी खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहती हैं, लेकिन जिम नहीं जा पा रही हैं तो घर पर ही मलाइका के इन 4 योगासनों को जरूर करें।

चक्रासन करने से मसल्स एक्टिव रहती हैं, रीढ़ की हड्डी हेल्दी होती है और पीठ में लचीलापन आता है। साथ ही, शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, वजन कम होता है और पेट की चर्बी कम होती है। इसके अलावा, तनाव कम होता है, चेहरे पर ग्लो आता है और झुर्रियां कम होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है यह 1 योगासन
View this post on Instagram
मलाइका खुद को फिट रखने एक पाद वशिष्टासन भी करती हैं। रोजाना इस योगासन को करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इससे वजन कम होता है, पेट की चर्बी कम होती है और यह योगासन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण है। इसे करते समय ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है, इसलिए इससे चेहरे पर ग्लो आता है और असमय झुर्रियां नहीं होती हैं।

इसे करने से न सिर्फ शरीर फ्लेक्सिबल होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। चमत्कारासन जोड़ों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना इस योगासन को करने से हाथों और पैरों में मजबूती आती है। इसके अलावा, पेट, थाइज और हिप्स की चर्बी भी कम होती है।

इस योगासन को करते समय आपके शरीर की आकृति नाव की तरह हो जाती है, इसलिए इसे नौकासन कहा जाता है। इसे करने से पेट और साइड की चर्बी कम होती है, पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।
रोजाना इस योगासन को करने से डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
इसे जरूर पढ़ें: टोंड बॉडी के लिए मलाइका अरोड़ा के बताए ये 3 योगासन घर पर ही करें
आप भी खुद को फिट बनाए रखने के लिए रोजाना इन योगासन को करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Instagram & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।