
हर किसी की बॉडी बिकनी बॉडी है, चाहे कोई भी हो, लेकिन हमारी लाइफस्टाइल के चलते वह बिगड़ने लगती है। इसलिए थोड़ी एक्सरसाइज करना आपको टोंड बॉडी पाने के साथ-साथ एनर्जी और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी है। अगर आप टोंड बॉडी पाने के उपायों की खोज में हैं तो आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जिम में अनगिनत घंटे बिताने की जरूरत नहीं है। जी हां आपने सही पढ़ा है कि बॉडी को टोंड करने का एक और तरीका योग है और इसके लिए आपको डंबल जैसे सुपर-हैवी सेट की आवश्यकता नहीं है।
योग आपके पूरे शरीर को लक्षित करता है और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। दीर्घकालिक प्रभाव चाहने वालों के लिए योग बहुत अच्छा होता है। इसे करने से आपको एक ही समय में जल्द परिणाम दिखाई देने लगते हैं। चाहे वह लचीलापन हो, ताकत हो या वजन घटाना हो, योग से समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह आपको ये सभी फायदे और बहुत कुछ देता है। योग आपकी सहनशक्ति को बढ़ाता है, आपकी मसल्स को मजबूत और आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे आप दिन भर में कैलोरी बर्न करते हैं। योग के साथ अपनी सुबह शुरू करना बेहतर होता है क्योंकि यह आपको एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखता है।
यहां तक कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस खुद को फिट और टोंड बनाए रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। मलाइका अरोड़ा का नाम इन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। छैय्या-छैय्या एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के साथ-साथ फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिटनेस फ्रीक मलाइका बढ़ती उम्र के साथ ही पहले से ज्यादा जवां और टोंड दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। मलाइका से टोंड बॉडी के लिए काफी मेहनत करती हैं। हाल में ही मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से 3 योगासन बताए है जिनके द्वारा आप भी टोंड बॉडी पा सकती हैं। अगर आप भी टोंड़ बॉडी चाहती हैं तो इन योगासन को अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करें।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि ''इस हफ्ते हमारे पास 1 नहीं, 2 नहीं, बल्कि 3 योगासन है जो मेरे पर्सनल योगासन में से एक है! ये समग्र रूप से आपके समग्र शरीर पर काम करते हैं और लगातार इन्हें करने से आपको टोंड बॉडी पाने में मदद मिलती है।'' आइए इन योगासन और इन्हें करने के तरीके के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार में जानें।
इसे जरूर पढ़ें:फ्लैट बैली पाने के लिए मलाइका अरोड़ा की बताई ये 3 एक्सरसाइज घर पर ही करें
View this post on Instagram
आपके दिमाग और शरीर में संतुलन लाने में मदद करता है। यह आपके पैरों को मजबूत बनाता है और एक बहुत अच्छा हिप ओपनर है।
View this post on Instagram
यह योग पेट के चारों ओर जिद्दी फैट को बर्न करने में मदद करता है और हिप फ्लेक्सर्स और पीठ की मसल्स को मजबूत करने के लिए बहुत अच्छा होता है।
View this post on Instagram
यह काफ, पीठ और हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत करता है। यह हार्ट और पेट के अंगों को उत्तेजित करने में भी मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:मलाइका अरोड़ा 46 की उम्र में भी दिखती हैं 30 की, ये 3 योग हैं सीक्रेट
आप भी मलाइका की बताए इन 3 योगासन को करके अपनी बॉडी को टोंड कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।