पेट के आस-पास की एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा पाना बहुत ही बोरिंग काम लगता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा धैर्य, निरंतरता और निश्चित रूप से डाइट के साथ एक्सरसाइज की जरूरत होती है। अगर आप अपनी फिटनेस जर्नी को किक-स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रही हैं या पहले से ही इस पर हैं तो मलाइका अरोड़ा से सलाह ले सकती हैं।
एक्ट्रेस-रियलिटी टीवी शो की जज और फिटनेस फ्रीक ने खुद का एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्हें पेट की चर्बी को कम करने के लिए 3 आसान एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। अगर आप भी वर्कआउट के लिए मोटिवेशन की तलाश है? तो मलाइका अरोड़ा आपको कुछ बता रही हैं।
मलाइका हमेशा अपनी फिटनेस रूटीन के बदौलत सुर्खियां में बनी रहती हैं। जी हां वह बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं और इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है। वह अक्सर योग, पिलाटे्स या वर्कआउट करते हुए खुद के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसमें वह एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करने के फायदों और इसे करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताती हैं। इसके अलावा वह फैन्स को एक्सरसाइज करने के लिए भी इंस्पायर करती हैं।
View this post on Instagram
इस बार मलाइका ने अपने फैन्स के साथ तीन आसानएब्स एक्सरसाइज के साथ ‘क्विक फ्लो फॉर स्कल्प्ड एब्स’ शीर्षक से वीडियो शेयर किया, जो आपको उनकी तरह हॉट और फिट बॉडी पाने में मदद कर सकते हैं। वीडियो में तीन एब्स एक्सरसाइज शामिल हैं, जो केवल 14 दिनों में स्कैल्पेड एब्स हासिल करने में मदद कर सकती हैं।
पहली एक्सरसाइज के लिए मलाइका मिडिल स्पिल्ट स्ट्रेच को करते हुए अपनी योगा मैट पर बैठी। उसके सिर के पीछे उसके हाथों के साथ, वह फिर बारी-बारी से दोनों तरफ झुकती है। उसके बाद, उन्होंने अपने घुटने को अपनी चेस्ट पर वापस लाते हुए डाउन डॉग लेग लिफ्ट किया और आखिरी एक्सरसाइज के लिए उन्होंने वैकल्पिक लेग उठाई। आइए इन 3 एक्सरसाइज और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
इसे जरूर पढ़ें:मलाइका अरोड़ा 46 की उम्र में भी दिखती हैं 30 की, ये 3 योग हैं सीक्रेट
मिडिल स्पिल्ट स्ट्रेच
- मिडिल स्पिल्ट को सेंट्रर स्पिल्ट के रूप में भी जाना जाता है।
- यह एक ऐसी पोजीशन है, जिसमें आप अपने दोनों पैरों को विपरीत दिशा में 180 डिग्री के कोण पर बढ़ाते हैं।
- इसके बाद, हाथों को अपने सिर के पीछे रखें और कोहनी के साथ अपने घुटनों तक पहुंचने के लिए कमर को दोनों तरफ फैलाएं।
एक्सरसाइज के फायदे
- यह एक्सरसाइज आपको हिप्स, क्वाड्रिसेप्स और एडिक्टर मसल्स को मजबूत करने में मदद करती है।
- यह आपके कूल्हों को खोलकर, आपकी ग्लूटे्स और आंतरिक जांघों को मजबूत करके शरीर के लचीलेपन में सुधार करती है।
- यह आपके कोर को लक्षित करती है जिससे पोश्चर नेचुरली मजबूत होता है।
डाउन डॉग लेग लिफ्ट रेजस
- इसे करने के लिए हाथों को कंधे की चौड़ाई तक अलग रखें और कैट पोज में आ जाएं।
- अब हिप्स को फर्श से सटाकर रखें और दाहिने पैर को पीछे जमीन से ऊपर उठाएं।
- फिर अपने दाहिने घुटने को चेहरे के करीब आगे लेकर आएं।
- दूसरे पैर से इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
एक्सरसाइज के फायदे
- यह एक्सरसाइज पीठ को स्ट्रेच करने और ऊपरी शरीर की ताकत बढाने में मदद करती है।
- यह आपकी बाहों और कोर को मजबूत करती है।
- लचीलेपन में सुधार और पेट को मजबूत करके चोटों से भी बचाती है।
ऑल्टरनेटिव लेग रेजस
- अपने पैरों के बल जमीन पर लेटकर शुरुआत करें।
- अब धीरे-धीरे अपने एक पैर को हवा में ऊपर की ओर उठाएं।
- पैर को वहां तक उठाए जहां तक आपको आरामदायक लगे।
- इसे नीचे लाएं और अपने दूसरे पैर को ऊपर उठाएं।
एक्सरसाइज के फायदे
- यह एक्सरसाइज आपके पेट की मसल्स को टोन और मजबूत करने में मदद करती है।
- यह वजन कम करने में भी मदद करती है।
- आप लेग रेजस से अपने हैमस्ट्रिंग, कॉफ मसल्स और ग्लूट्स को मजबूत कर सकती हैं।
मलाइका की तरह आप भी इन 3 एक्सरसाइज को करके अपने पेट की चर्बी को कम करने के साथ फिटनेस से जुड़े कई फायदे पा सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों