
Weight Loss Tips: बॉलीवुड में जब भी सबसे फिट एक्ट्रेस की बात होती है तो Malaika Arora का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मलाइका अरोड़ा की उम्र भले ही 52 साल है, लेकिन उन्हें देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज भी वो 30 की ही लगती हैं। उनकी इस फिटनेस का राज उनकी रूटीन ओर डाइट है। आज के समय में हर कोई मलाइका जैसा फिगर पाना चाहता है। इसके लिए वे जिम करते हैं। स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन फॉलो करते हैं।
अगर आप भी मलाइका जैसी बॉडी पाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी है, जिससे आपका बेली फैट चुटकियों में गायब हो जाएगा और आपका फिगर भी कमाल का लगेगा। आइए इस एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं-
-1772445420417.jpg)
मलाइका अरोड़ा का कहना है कि वजन कम करने के लिए घंटों जिम में रहना जरूरी नहीं है। आप ये 10 मिनट की चाइनीज एक्सरसाइज से भी मोटापे को कम कर सकती हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में 10 मिनट की चाइनीज Tai Chi एक्सरसाइज के बारे में बताया है। इसे करने से शरीर की एनर्जी बनी रहती है और बॉडी भी शेप में आ जाती है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- रमजान के 30 दिनों में 5kg वजन कैसे कम करें? जानिए सीक्रेट डाइट प्लान
इससे गर्दन और कंधों की जकड़न कम होती है। लंबे समय तक बैठने से जो अकड़न होती है, उससे भी राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इससे रीढ़ की हड्डी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। पेट के हिस्से को हल्की मूवमेंट मिलती है। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए कर रही हैं डाइटिंग, तो पहले ही जान लें शरीर के ये संकेत
इससे थकान कम होती है और एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है।
-1772445443588.jpg)
इससे कमर और सीने में जमी चर्बी कम होती है और बॉडी पोश्चर भी सुधरता है। साथ ही ये बेली फैट को भी कम करने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें- अगले 30 दिन अगर आप रोज 3 लीटर पानी पिएंगी तो क्या होगा? शरीर में होने वाले 4 बड़े बदलाव जानें
इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होते हैं।
इसे करने से एनर्जी मिलती है और पूरी बॉडी का फैट भी कम होता है।
तो अगर आप भी मलाइका अरोड़ा जैसा परफेक्ट फिगर पाना चाहती हैं तो ये 10 मिनट वाली एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।