Fri Feb 13, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
dieting tips for weight loss

Weight Loss Tips: वजन कम करने के ल‍िए कर रही हैं डाइटिंग, तो पहले ही जान लें शरीर के ये संकेत

Dieting Tips For Weight Loss: आजकल वजन कम करने के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग खाना कम कर देते हैं और जिम जाने का प्लान बना लेते हैं, लेकिन सच तो ये है क‍ि डाइट‍िंग शुरू करने से पहले आपको अपने शरीर के कुछ संकेतों को जरूर समझना चाह‍िए। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 12:04 IST

Dieting Tips For Weight Loss: आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों में कई तरह की बीमार‍ियाें का खतरा बढ़ गया है। वजन बढ़ने, डायब‍िटीज और द‍िल की बीमार‍ियां तो आम हो गई हैं। आधे से ज्‍यादा लोग वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं। ऐसे में लोग ज‍िम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। साथ ही कई तरह की स्‍ट्र‍िक्‍ट डाइट फॉलो करते हें।

हालांक‍ि, डाइटि‍ंग शुरू करने से पहले आपको अपने हेल्‍थ के कुछ स‍िग्‍नल को पहले ही समझ लेना चाह‍िए। डॉ. आशीष गौतम (प्रिंसिपल डायरेक्टर, रोबोटिक एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, नई दिल्ली) ने बताया क‍ि डाइट‍िंग शुरू करने से पहले आपको क‍िन चीजों को समझने की जरूरत है? आइए जानते हैं-

dieting tips for weight loss (1)

कमर का बढ़ता घेरा (How To Start Dieting)

सिर्फ वेट मशीन का नंबर सब कुछ नहीं बताता है। असली चिंता पेट के आसपास जमी चर्बी है। पेट की चर्बी को कई बीमारियों से जोड़ा जाता है, ज‍िसमें डायबिटीज, फैटी लिवर, दिल की बीमारी और स्लीप एपनिया शाम‍िल है। अगर आपके कपड़े अचानक टाइट होने लगे हैं या बेल्ट का साइज बढ़ गया है, तो ये संकेत है कि पेट पर फैट जमा हो रहा है। ऐसे में फैट कम करने पर भी फोकस करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोटापा घटाने के लिए खा रही हैं एप्पल साइडर विनेगर की गोलियां, तो पहले जान लीजिए एक्सपर्ट की राय वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

ब्लड शुगर का लेवल (How to Check Blood Sugar Level)

कई लोगों को तब तक पता नहीं चलता कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, जब तक वो टेस्ट नहीं कराते है। अगर बिना टेस्‍ट कराए आपने डाइट‍िंग शुरू कर दी तो कमजोरी, चक्कर आना या शुगर के अचानक गिरने-बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c जैसे टेस्ट से ये समझने में मदद मिलती है कि आपके लिए कैसी डाइट सही रहेगी? अगर शुगर ज्यादा है, तो कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रखनी चाह‍िए।

कोलेस्ट्रॉल और लिपिड प्रोफाइल (Cholesterol And Lipid Profile Test)

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण अक्सर नजर नहीं आते नहैं। ऐसे में तेजी से वजन कम करने के चक्‍कर में क्रैश डाइट लेना नुकसान पहुंचा सकता है। इससे शरीर में फैट का बैलेंस और बिगड़ सकता है। इसलिए डाइट शुरू करने से पहले एक नॉर्म्‍ल लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करा लेना चाह‍िए।

dieting tips for weight loss (2)

बार-बार असफल डाइट का इतिहास

अगर आपका वजन कई बार तेजी से घटा और फिर बढ़ गया है, तो ये संकेत हो सकता है कि शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं या मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर हो रहा है। ऐसे मामलों में नॉर्मल डाइट प्लान लंबे समय तक असर नहीं दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें- रात को बिस्‍तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर लगाएं तेल और फिर देखें कमाल

क्या करें?

डाइटिंग शुरू करने से पहले एक बेसिक हेल्थ चेक-अप जरूर कराएं। कमर पर जमी फैट, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, आपकी एक्टिविटी लेवल और पुरानी डाइट हिस्ट्री, इन सबको समझकर बनाया गया प्लान ज्यादा सेफ और लंबे समय तक असरदार होता है।

तो अगर आप भी डाइट‍िंग करने की सोच रही हैं तो डॉक्‍टर की बताई इन बातों का ध्‍यान रखना बहुत‍ जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।