
हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की स्टेबिन बेन की शादी हुई है। इस शादी के फंक्शन में मौनी राय अपने पति के साथ नजर आईं, वहीं दिशा की कुछ तस्वीरों ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। इस शादी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा एक पंजाबी सिंगर का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। इनका नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। यूं तो कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इनकी डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ लिया। दिशा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी की तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ फोटोज वायरल होने के बाद इनके रिश्ते की खबरों ने तूल पकड़ा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। बता दें कि तलविंदर एक पंजाबी सिंगर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं। उनका जन्म नवंबर 1997 में हुआ था और वो उम्र में दिशा से छोटे हैं। उनका जन्म तरन तारन में हुआ था और उनकी गिनती सबसे ज्यादा सुने जाने वाले पंजाबी सिंगर्स में होती है। वो हमेशा अपने चेहरे को छिपाकर रखते हैं और चेहरे पर खास संग लगाकर परफॉर्म करते हैं। उनका कहना है कि ये उन्हें अलग पहचान बनाए रखने में मदद करता है। साल 2018 से उन्होंने म्यूजिक वीडियो रिलीज करना शुरू किया था और आज वो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। वो कई बड़े इवेंट्स में भी परफॉर्म कर चुके हैं। बता दें कि मौनी रॉय का शादी के एक वायरल वीडियो में दिशा, मौनी के पति सूरज से बात करती नजर आ रही हैं और इस वीडियो में उन्होंने तलविंदर का हाथ पकड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon BF: जानिए कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया, धोनी से है खास रिश्ता
View this post on Instagram
दिशा पाटनी और तलविंदर का रिश्ता लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। साल 2022 में टाइगर से ब्रेकअप के बाद शायद अब दिशा की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी है। इससे पहले भी दिशा को गोवा में एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था और अब इस वायरल वीडियो के बाद फैंस का मानना है कि शायद वो शख्स तलविंदर ही थे। खैर अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले कपल के तरफ से किसी ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा।
दिशा पाटनी और सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के रिश्ते को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि, कपल ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Disha Patani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।