Fri Feb 13, 2026 | Updated 04:01 AM IST
herzindagi
image

Valentine Week 2026: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश से लेकर अली गोनी-जैस्मीन तक, टीवी के इन कपल्स की लव स्टोरी है बेहद खास

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश से लेकर अली गोनी-जैस्मीन तक, टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कपल्स हैं, जिनकी लव स्टोरी फैंस को काफी पसंद आती है और जो सालों से फैंस को मेजर कपल गोल दे रहे हैं। चलिए वैलेंटाइन वीक में आपको छोटे परदे के पॉपुलर कपल्स की दिलचस्प लव स्टोरीज जान लीजिए।  
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 23:57 IST

वैलेंटाइन वीक यानी प्यार के खूबसूरत एहसास को सेलिब्रेट करने का एक प्यारा सा हफ्ता। बात जब प्यार की हो, तो हमारी टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने प्यार के सही मायने फैंस को समझाए और जो सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। यूं तो टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर टूटते-बिखरते रिश्तों की बात होती है, लेकिन इन जोड़ियों ने सच्चे प्यार के एहसास के सभी को वाकिफ करवाया और इनकी लव स्टोरी भी फैंस को बहुत खूबसूरत लगती है। चलिए वैलेंटाइन वीक में आपको आपके चहेते रियल लाइप टीवी कपल्स की लव स्टोरी बताते हैं।

अली गोनी-जैस्मीन भसीन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अली गोनी और जैस्मीन भसीन फैंस के फेवरेट कपल बन चुके हैं। दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं। 'बिग बॉस 14' में दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और आज सालों से दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। दोस्ती, प्यार और फिर लिव इन में रहने तक, इन दोनों की प्रेम कहानी कई खूबसूरत मोड़ से होकर गुजरी है। फराह खान कुकिंग व्लॉग के लिए अली और जैस्मिन के घर गई थी और उनके व्लॉग में इनके प्यारे से घर की झलक नजर आई थी। ये दोनों लाफ्टर शेफ में भी साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने कई बार इस बात को कुबूल किया है कि इनका रिश्ता धर्म की दीवारों से ऊपर है।

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

'बिग बॉस 15' से सुर्खियों में छाए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी भी फैंस को बहुत पसंद आती है और दोनों को फैंस ने प्यार से तेजरन नाम दिया है। इन दोनों को डेट करते हुए 5 साल हो गए हैं और फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। कपल लाफ्टर शेफ का भी हिस्सा रहा और ये दोनों जब भी कहीं साथ स्पॉट होते हैं, फैंस इन्हें बहुत प्यार देते हैं। इनकी उम्र में 9 साल का फासला है, लेकिन दोनों की क्यूटनेस सभी का दिल जीत लेती है। दोनों को शादी को लेकर कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने ऑफिशयली कुछ नहीं कहा है। 

यह भी पढ़ें- Propose Day Special: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह तक, इन न्यू एज सेलिब्रिटी कपल्स ने ऐसे किया था एक-दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार

देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

देबीना और गुरमीत पहली बार रामायण शो में साथ नजर आए थे और यहीं उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 2006 में इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है। आज दोनों दो प्यारी बेटियां के पैरेंट्स हैं। ये दोनों पति पत्नी और पंगा, लाफ्टर शेफ समेत कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।

रवि दुबे-सरगुन मेहता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी टाउन के मोस्ट एडोरेबल और लविंग कपल माने जाते हैं। दोनों की वीडियोज और फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं और ये दोनों एक-दूसरे को बेहद खूबसूरत तरीके से कॉम्पलिमेंट करते नजर आते हैं। दोनों की मुलाकात 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी और फिर साल 2013 में रवि ने नच बलिये के सेट पर सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसी साल इन दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन में भी कदम रख चुके हैं और इनका अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर कई बेहतरीन वेब सीरीज आ चुकी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ये हैं मोहब्बते के सेट पर हुई थी और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। दिव्यांका ने कई इंटरव्यूज के दौरान बताया कि उनके पिछले रिलेशन में उन्हें काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था, लेकिन विवेक के जिंदगी में आने के बाद उन्हें प्यार के असली मायने समझ आए। दिव्यांका और विवेक को कई बार इस बात को लेकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है कि दिव्यांका के मुकाबले विवेक का करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन कपल ने इन बातों को कभी अपने बीच नहीं आने दिया। 

रूबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 रूबीना और अभिनव की प्रेम कहानी की शुरुआत एक कॉमन फ्रेंड के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदली और इन्होंने साल 21 जून, 2018 को शादी कर ली। ये दोनों बिग बॉस 14 में नजर आए थे और यहां उन्होंने खुलकर इस बात को स्वीकारा कि उनका रिश्ता टूटने की कगार पर था, लेकिन फिर इन्होंने अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश की। इसके बाद ये कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और आज जुड़वां बेटियों को पैरेंट्स हैं।

 

यह भी पढ़ें- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज दे रही हैं मेजर कपल गोल्स, जानिए कहां छुट्टियां मना रहे हैं Tejran

 

 

टीवी की इन पॉपुलर जोड़ियों को लवस्टोरीज फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।