
रियलिटी शो 'द 50' की मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपने कंपीटीटर वंशज सिंह के खिलाफ कई बातें बोली हैं। रिद्धिमा का आरोप है कि शो में हुई बहस के बाद यूट्यूबर वंशज ने जानबूझकर उनके खिलाफ ऑनलाइन नफरत भड़काई है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि वंशज के सोशल मीडिया पोस्ट्स और उन्हें 'आंटी' कहकर बुलाने के बाद उनके फैंस ने सीमाएं लांघ दी हैं। ऐसे में रिद्धिमा ने दुख जाहिर करते हुए बताया है कि उन्हें रेप और जान से मारने जैसी गंभीर धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे वे काफी डरी हुई हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और वंशज सिंह को कानूनी नोटिस भी भेजा है। नोटिस में साफतौर पर ट्रोलिंग रोकने और सबके सामने माफी मांगने की मांग की गई है। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी महिला की सुरक्षा और गरिमा के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

रिद्धिमा के लीगल नोटिस पर अपना रिएक्शन देते हुए वंशज सिंह ने इंस्टाग्राम पर शो का एक वीडियो शेयर किया और अपना पक्ष रखने की कोशिश की। वंशज ने इस बात का दावा किया है कि शो के दौरान उन्हें अपशब्द कहे गए थे, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने रिद्धिमा पर पलटवार करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है और वे खुद नफरत को बढ़ावा दे रही हैं।
यह पूरा विवाद रियलिटी शोज के उस काले पक्ष को सामने लाता है, जहां ऑन-स्क्रीन झगड़े असल जिंदगी में नफरत का कारण बन जाते हैं। 'बहू हमारी राजनिकांत' फेम रिद्धिमा पंडित ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अन्य महिलाओं को भी ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया है।
इसे भी पढ़ें - Zootopia 2: श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'जूटोपिया 2' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देखें?
यह घटना वंशज सिंह जैसे उभरते हुए सितारों के लिए एक सबक है कि सोशल मीडिया पर 'फैन पावर' का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए करना कितना भारी पड़ सकता है। अंततः, किसी भी विवाद को निजी सुरक्षा और गरिमा के उल्लंघन तक ले जाना कानूनी और नैतिक रूप से गलत है।

इससे अलग मामले को और गंभीर बनाने के लिए ऋधिमा ने वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरुआत भी कर दी है। उन्होंने साइबर पुलिस के माध्यम से लीगल नोटिस भिजवाया है। उनका मानना है कि यह कदम न सिर्फ उनकी सेफ्टी के लिए जरूरी था बल्कि यह इस कदम से मैसेज भी जाएगा कि ऑनलाइन हेट और धमकियों को जितना आसान है उसका परिणाम उतना ही बुरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Kaun Hain Divya Agarwal: कौन हैं दिव्या अग्रवाल, जिसने Prince Narula के फैंस पर लगाए दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।