Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:37 PM IST HZ Awards 2026
 rubina dilaik

क्या रूबीना दिलैक फिर से दे रही हैं फैंस को सरप्राइज? जुड़वा बेटियों के बाद तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने पकड़ा जोर

रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर 'मैं प्रेग्नेंट हूं' कहकर फैंस को चौंका दिया है। पहले से ही जुड़वा बेटियों की मां रुबीना के इस वीडियो से लोग उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कुछ इसे प्रैंक या प्रमोशनल स्टंट मान रहे हैं, जबकि अन्य नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद कर रहे हैं। सच्चाई का खुलासा रुबीना या अभिनव ही कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 12:08 IST

रुबीना दिलैक पहले से ही दो प्यारी खूबसूरत जुड़वा बेटियों की मां हैं। अभिनव शुक्ला के साथ दो जुड़वा बेटियों का अनुभव वह बखूबी जी रही हैं। वहीं, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर का है, जिसने फैंस के मन में हलचल पैदा कर दी है। जी हां, इस स्टोरी में रुबीना ने बेहद सुंदर प्यारी साड़ी पहनी हुई है और वह बोल रही हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या रुबीना सही में अब तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है? उनकी यह दूसरी बार की प्रेगनेंसी लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर रही है। ऐसे में पूरे मामले के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रुबीना दिलैक की दूसरी प्रेगनेंसी के पीछे क्या है पूरी कहानी, पढ़ते हैं आगे...

रुबीना की पोस्ट से हलचल

बता दें, रुबीना ने बीते बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें एक वीडियो है। वह कह रही हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इस वीडियो में रुबीना ने बेहद ही प्यारी प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। वहीं, शुरुआत में अभिनेत्री कैमरे की ओर मुड़ती हैं और बहुत प्यार से मुस्कुराती हैं और अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान करती हैं और फिर वीडियो एकदम खत्म हो जाती है। यानी कुछ सेकंड की इस वीडियो ने फैंस के मन में एक उत्सुकता भी पैदा कर दी है।

rubina dalaik (2)

हालांकि, इससे जुड़ी कोई और जानकारी अभी सामने नहीं आई है और ना ही उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला को ट्रैक किया है। इस छोटी सी वीडियो में वह अकेली हैं और अकेले ही उन्होंने सभी फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। ऐसे में कुछ लोग इसे महज एक प्रेंक मान रहे हैं तो कुछ इसे सच्चाई।

इसे भी पढ़ें - सिर्फ उदास गाने ही नहीं, पार्टी की जान भी हैं अरिजीत; डांस फ्लोर पर आग लगा देंगे उनके ये हाई-एनर्जी ट्रैक

 अब क्या सच है क्या झूठ, इस बात की जानकारी केवल रुबीना या उनके हस्बैंड अभिनव दे सकते हैं। बता दें कि लोग बड़े हैरान हैं। ऐसे में वे उनके दूसरे पोस्ट पर भी कमेंट कर रहे हैं और कहते हैं कि यह एक प्रमोशनल स्टंट है वहीं, कोई कहता है कि शायद सच में एक नन्हा मेहमान जल्दी आने वाला है।

rubina dalaik

बता दें, रुबीना ने जून 2018 में शिमला में शादी की थी। वहीं, सितंबर 2023 में इन्होंने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया। सही 27 दिसंबर 2023 को अपने बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा कि हमें बेहद ही खुशी है बताते हुए कि हमारी बेटियां जीवा और एधा आज 1 महीने की हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें - मुझे पलटकर थप्पड़ मार देगी! बेटी आदिरा को लेकर रानी मुखर्जी का डर, क्या वाकई 'Gen Alpha' के सामने बेबस हैं पेरेंट्स? जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।