
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे ज्यादा चलने वाले डेली सोप्स में से एक बन चुका है। सीरियल की कहानी पिछले काफी वक्त से अरमान-अभीरा और उनकी बेटी मायरा के इर्द-गिर्द घूम रही थी और अब कुछ वक्त पहले सीरियल में 8 साल का लीप आ चुका है और लीप के बाद अरमान-अभीरा की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। पिछले लीप की तरह की इस बार भी लीप के बाद अरमान और अभीरा के रास्ते अलग हो चुके हैं। जहां नई स्टोरीलाइन कुछ फैंस को पसंद आ रही है, तो वहीं काफी लोगों का कहना है कि मेकर्स जान-बूझकर हर बार लीप के बाद लीड कपल को अलग कर देते हैं, जो कि सही नहीं है। फिलहाल अरमान अपनी बेटी मायरा और अभीरा, वाणी के साथ जिंदगी बिता रही है। अरमान ने 8 साल पहले अभीरा को घर से निकाल दिया था उसके बाद सीरियल की कहानी आगे बढ़ गई थी। अब जल्द ही अरमान और अभीरा एक-दूसरे के सामने आने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे क्या कुछ होने वाला है?
View this post on Instagram
सीरियल में इन दिनों वाणी यानी मुक्ति ने एग्जाम में टॉप किया है और वो आगे की पढ़ाई के लिए हॉस्टल जा रही है। अभीरा उसकी पढ़ाई के लिए पैसे इकट्ठे करने की कोशिश में लगी है। इधर मायरा को उसके खराब बर्ताव के कारण स्कूल से निकाल दिया गया है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान और वाणी का जल्द आमना-सामना होने वाला है। प्रोमो में मायरा भगवान से कहती है कि पापा हमेशा स्ट्रेस रहते हैं, प्लीज उनकी जिंदगी में खुशियां ले आइए। इस प्रोमो को शेयर करते वक्त मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- अरमान का सामना मुक्ति से होने वाला है पर क्या दिल का रास्ता उसे अभीरा तक ले जाएगा?
View this post on Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पिछली बार जब लीप आया था, तब भी अरमान ने अभीरा को ये कहकर अपनी जिंदगी के बाहर कर दिया था कि वो एक अच्छी मां नहीं है और वो मायरा की परवरिश सही तरीके से नहीं कर पाई। अरमान, अभीरा को इस बात को लेकर भी ताना देता है कि क्योंकि उनसे मायरा को जन्म नहीं दिया है, ऐसे में वो मायरा को प्यार नहीं करती है। इसी तरह दूसरे लीप से पहले भी अरमान ने अभीरा की परवरिश पर सवाल उठाया और उसे अपनी और मायरा की जिंदगी से निकाल दिया। ऐसे में फैंस इसे लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस का कहना है कि अब अभिमान यानी अरमान और अभीरा को फिर से एक हो जाना चाहिए। वहीं ज्यादातर फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि अरमान की तरह ही अब अभीरा की जिंदगी में किसी और शख्स की एंट्री होनी चाहिए, जो उसे प्यार और इज्जत दे।
यह भी पढ़ें- 'नागिन 7' ने टीआरपी लिस्ट में मचाया धमाल, इस हफ्ते आएंगे बड़े ट्विस्ट्स; दुश्मनों के आगे खुल जाएगा 'नागरानी' का राज
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लीप के बाद से कहानी में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।