
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब जल्द ही कुछ ऐसा होने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सीरियल में अब अभीरा और अरमान का 8 साल बाद आमना-सामना होने वाला है। कुछ एपिसोड पहले जब सीरियल में 8 साल का लीप आया था, तबसे कहानी मुक्ति और मायरा यानी अभीरा और अरमान की बेटियों के इर्द-गिर्द घूम रही थी और अरमान-अभीरा के रास्ते अलग हो चुके थे और फैंस अभिमान को बहुत मिस कर रहे थे, लेकिन अब अरमान और अभीरा एक-दूसरे से मिलने जा रहे हैं। चैनल की तरफ से एक नया प्रोमो आउट हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिसमें अरमान और अभीरा की मुलाकात दिखाई गई है। इस प्रोमो के कमेंट सेक्शन में फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सीरियल में अब क्या होने वाला है?
View this post on Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी गाड़ी के लिए मैकेनिक ढूंढता हुआ उस गैराज में पहुंचेगा, जब अभीरा काम करती है और वहीं अरमान और अभीरा की मुलाकात होगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान को देखते ही अभीरा की आंखों में गुस्सा साफ नजर आएगा और उसकी आंखों के आगे सारे पुराने पल आ जाएंगे। प्रोमो शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा गया है, "किस्मत ने फिर लाया है इन्हें एक-दूसरे के सामने...पर क्या ये मुलाकात पुराने जख्म भरेगी या नए दर्द देगी?" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान और अभीरा के बीच अभी दोस्ती या प्यार नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि अभीरा के दिल में अरमान के लिए नफरत है, जो साफ नजर आएगी, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में विद्या का सच भी अरमान और अभीरा के सामने आ जाएगा।
शो में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा, मुक्ति और मायरा को एक ही हॉस्टल में छोड़ने के लिए आते हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे से नहीं मिल पाते हैं। यहां मायरा और मुक्ति के बीच लड़ाई दिखाई जाती है। हालांकि, वॉर्डन आकर दोनों को अपने-अपने कमरों में भेज देती हैं। आगे के एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति के बीच शुरू हुई दुश्मनी वक्त के साथ दोस्ती में बदल जाएगी, लेकिन दोनों के मम्मी-पापा का राज अभी नहीं खुलेगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभीरा के 8 साल बाद मिलने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर ये नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।