
एकता कपूर का सुपरनेचुरल शो 'नागिन 7' इन दिनों न केवल दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, एआई के जबरदस्त इस्तेमाल और स्टोरीलाइन में अचानक से हुए बदलाव के चलते शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में जरा नीचे खिसका है। जहां पिछले हफ्ते ये शो टॉप 2 में था, वहीं दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल 'नागिन 7' तीसरे नंबर पर है। AI विजुअल्स की वजह से इसके कुछ एपिसोड्स की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी और मेकर्स को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसी बीच अब शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एकता कपूर ने 'नागिन 7' के सेट पर बड़ा ऐलान कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या जानकारी सामने आ रही है?
View this post on Instagram
एकता कपूर के 'नागिन 7' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों की मानें तो 'नागिन 7' के सेट पर नो फोन पॉलिसी लागू कर दी गई है यानी शूटिंग के दौरान किसी भी कास्ट या क्रू को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि सेट से फोटोज और वीडियोज लीक होने के बाद एकता ने ऐसा फैसला लिया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहली भी एकता कपूर समेत कई अन्य प्रोड्यूसर्स अपने सीरियल्स या फिल्मों के सेट पर इस तरह की पॉलिसीज अपना चुके हैं। आज के वक्त में जब फोटोज या वीडियोज वायरल होने में देर नहीं लगती है, तो मेकर्स अपने कंटेट को लीक होने से बचाने के लिए ऐसा करते हैं। एकता की इस पॉलिसी को लेकर सेशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। जहां कुछ यूजर्स इसे सही बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इसके बजाय शो से एआई को कम करने पर ध्यान देना चाहिए था।
View this post on Instagram
'नागिन 7' में इस हफ्ते से रिवेंज सागा शुरू होने वाला है यानी नागरानी के बदले की शुरुआत होगी और वो अपने दुश्मनों में से एक का खात्म करने वाली है। सीरियल को भले ही एआई के इस्तेमाल की वजह से ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन ये भी सच है कि ये सीरियल जबरदस्त तारीफें बटोर रहा हैं और इसके पिछले सीजन भी काफी हिट रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Naagin 7: टीआरपी में जबरदस्त फिर भी सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहा है 'नागिन 7'? फैंस बोले-जनता को न बनाएं बेवकूफ
'नागिन 7' के अपकमिंग एपिसोड्स को लेकर फिलहाल फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। प्रोमो से साफ है कि इस हफ्ते के एपिसोड्स काफी जबरदस्त होने वाले हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।