herzindagi
nupur sanon stebin ben wedding updates photos functions in udaipur

Nupur Sanon Wedding: क्रिश्चियन ही नहीं, नूपुर-स्टेबिन ने हिंदू रीति-रिवाज से भी रचाई शादी; शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बहन कृति ने लुटाया प्यार

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की है। कल कपल ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें शेयर की थीं और आज कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी की फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में स्टेबिन और कृति बेहद प्यारे लग रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 19:49 IST

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उदयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। पहले कपल ने क्रिश्चियन वेडिंग की फोटोज पोस्ट की था और अब फेरों से लेकर सिंदूरदान तक की फोटोज पोस्ट की हैं। कपल की शादी में केवल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया गया था। कपल की इन तस्वीरों पर बहन कृति सेनन और कई सेलिब्रिटीज ने जमकर प्यार लुटाया है और इन फोटोज में नूपुर बला सी खूबसूरत लग रही हैं।

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने दिखाई सात फेरों की झलक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की है। आज कपल ने हिंदू रिवाज से हुई शादी की फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में स्टेबिन और नूपुर बेहद प्यारे लग रहे हैं।

वाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी नूपुर सेनेन

शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हर किसी की नजरें खासतौर पर नूपुर सेनन के लुक पर टिकी रहीं। न सिर्फ दुल्हन नूपुर सेनन बल्कि शादी में शामिल कई मेहमानों ने भी गाउन पहनकर समारोह की शान बढ़ाई। नूपुर सेनन अपनी शादी के दिन व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई इस शादी में उनका ब्राइडल लुक एकदम परफेक्ट मेल खा रहा था। नूपुर ने ऑफ-शोल्डर डिजाइन वाला व्हाइट गाउन पहना था,़। गाउन की फ्लोइंग ट्रेल ने उनके लुक को रॉयल टच दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Stebin Ben (@stebinben)

मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिन पर फैंस की नजरें टिक गईं।इन तस्वीरों में वह नुपुर के वेडिंग वेन्यू में नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि इस वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए उन्होंने भी गाइन पहना था। मौनी रॉय और दिशा पाटनी दोनों ने ही खूबसूरत गाउन पहन, जो पूरी तरह से क्रिश्चियन वेडिंग थीम को दर्शा रहा था।

nupur sanon stebin ben wedding updates

नूपुर और स्टेबिन के वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


रिपोर्ट्स की मानें तो नूपुर और स्टेबिन के वेडिंग फंक्शन्स आज से शुरू हो रहे हैं। हल्दी, मेहंदी, संगीत और बाकी रस्मों के साथ दोनों की शादी एकदम रॉयल अंदाज में होगी। कृति सेनन भी अपनी छोटी बहन की शादी में पहुंच चुकी हैं। कल वो अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर कबीर बहिया के साथ स्पॉट हुई थीं। डेनिम जींस और ब्लैक ब्लेजर में कृति काफी क्लासी लुक में नजर आईं। बताया जा रहा है कि इस शादी में इंडस्ट्री से केवल करीबी दोस्तों को ही न्यौता मिला है। आज सुबह एक्टर वरुण शर्मा भी शादी का हिस्सा बनने उदयपुर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Nupur Sanon-Stebin Wedding: समंदर के बीच घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, करोड़पति सिंगर की दुल्हन बनेंगी नूपुर सेनन; जानें कपल से जुड़ी दिलचस्प बाते

फैंस को है वेडिंग फोटोज का इंतजार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

नूपुर और स्टोबिन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं और इनकी शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले कपल ने रोमांटिक प्रपोजल की फोटोज पोस्ट करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। अब इनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और फैंस को इनकी वेडिंग फोटोज का इंतजार है। 

नुपुर सेनन की संगीत सेरेमनी

कृति सनोन की छोटी बहन के शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ क्लिप्स काफी वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं। संगीत सेरेमनी में कीर्ति सेनन और उनकी मां दोनों 'दिल तू जान तू' गाने पर परफॉर्मेंस देती नजर आई है, तो वही कीर्ति सेनन ने भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर ठुमके लगाए हैं। इसके अलावा नूपुर और कीर्ति ने भी मिलकर 'सजना जी वारी वारी' सॉन्ग पर भी एक खास परफॉर्मेंस दी है। इसके अलावा भी उनके कुछ फैमिली मेंबर्स और कीर्ति सेनन ने कई अलग-अलग गानों पर परफॉर्मेंस दी है। 

nupur sanon stebin ben wedding updates photos functions in udaipursd

नुपुर सेनन की हल्दी सेरेमनी

सोशल मीडिया पर अब नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन के हल्दी सेरिमनी के फोटोस भी सामने आ रहे हैं, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन उनके दोस्त, परिवार वाले डांस करते नजर आ रहे हैं। फंक्शन के दौरान नूपुर और स्टेबिन दोनों ने पीले और सफेद रंग के आउटफिट चुने हैं। कृति सेनन ने बहन के हल्दी फंक्शन के लिए पिले कलर का आउटफिट चुना है और वह वीडियो में बेहद खुश और डांस करती नजर आ रही है। 

WhatsApp Image 2026-01-11 at 11.47.35 AM

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon BF: जानिए कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया, धोनी से है खास रिश्ता

फैंस को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Nupur Sanon/tellywoodentertainment

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।