herzindagi
image

Nupur Sanon Wedding Look: शादी में पहनने के लिए देख रही हैं लहंगा, तो रीक्रिएट करें नूपुर सेनन के लुक्स

Nupur Sanon Wedding Look: हाल ही में नूपुर सेनन की शादी हुई है। ऐसे में अगर आप भी नूपुर की तरह अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो उनके कुछ लहंगे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 19:42 IST

कीर्ति सेनन की बहन नूपुर सेनन की हाल ही में शादी हुई है। ऐसे में नूपुर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। अधिकतर लड़कियां नूपुर सेनन के लुक्स को बेहद पसंद कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी में या अपनी बहन की शादी में अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो नूपुर सेनन के कुछ लहंगे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ लुक्स के बारे में।

हैवी एम्ब्रॉयडरी लाइट पिंक लहंगा

हर लड़की चाहती है कि वह अपनी शादी में भीड़ से हटकर दिखे और अपने लुक को डिफरेंट और एलिगेंट बनाएं। ऐसे में अगर आप भी अपने वेडिंग लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नूपुर के इस हैवी एम्ब्रॉयडरी लाइट पिंक लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आप बहुत खूबसूरत लगेंगी और यह आपको गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगा।  

4 - 2026-01-13T184445.435

भागलपुरी प्रिंट हैवी रॉ सिल्क लहंगा

अगर आप अपनी रिसेप्शन पार्टी के दौरान पहनने के लिए आउटफिट देख रही हैं, तो अब आप नूपुर सेनन की तरह इस भागलपुरी प्रिंट हैवी रॉ सिल्क लहंगा को चुन सकती हैं। इस आउटफिट की डुप्लीकेट कॉपी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी या आप बाजार से कपडा लेकर इस तरह की ड्रेस को बनवा सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

यह भी पढ़ें- क्या नूपुर सेनन के बाद अब श्रद्धा कपूर करने जा रही हैं उदयपुर में शादी? ब्वॉयफ्रेंड राहुल संग डेस्टिनेशन वेडिंग पर भाई ने दिया जवाब

3 - 2026-01-13T184443.954

ऑलिव ग्रीन बनारसी सिल्क लहंगा

यही नहीं अगर आप संगीत में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आप नूपुर के इस ऑलिव ग्रीन बनारसी सिल्क लहंगा लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे लहंगे इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इसे पहनकर आप भीड़ से हटकर देखेंगी और अपनी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकेंगी। इस तरह के लहंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। शादी में पहनने के लिए यह लहंगा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

2 - 2026-01-13T184441.149

रेड कलर लहंगा श्रग के साथ

आप चाहे तो अपने लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने के लिए नूपुर सेनन के इस रेड कलर लहंगा और श्रग वाले लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे लहंगे डिजाइंस भी काफी ट्रेंड में है और यह आपके वेडिंग लुक को गॉर्जियस बनाने में भी मदद करेंगे। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या इसकी डुप्लीकेट कॉपी भी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी मिल सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Lehenga Shades For Brides: लाल-पीला हुआ पुराना, 2026 में शादी को यादगार बनाने के लिए चुनें ये लेटेस्‍ट लहंगा शेड्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : instagram/nupursanon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।