
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में सिंगर स्टेबिन बेन संग शादी की है। उदयपुर में 11 जनवरी को कपल ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कुछ दिन पहले नूपुर ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इन फोटोज में स्टेबिन रोमांटिक अंदाज में नूपुर को प्रपोज करते दिख रहे थे। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और नूपुर इन तस्वीरों में बला सी खूबसूरत लग रही हैं। इसी बीच कृति ने इंस्टाग्राम पर नूपुर और कृति के वेडिंग फंक्शन्स से कुछ फोटोज शेयर की हैं और एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने नूपुर और स्टेबिन के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
View this post on Instagram
कृति सेनन ने नूपुर और स्टेबिन की वेडिंग से कुछ खूबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने नूपुर के बचपन से लेकर दुल्हन बनने तक का सफर खूबसूरती से बयां किया है। उन्होंने लिखा, "मेरी छोटी बहन की शादी हो गई है...जब मैं 5 साल की थी, तब तुम्हें पहली बार अपनी गोद में लेने से लेकर तुम्हारी शादी में चादर पकड़ने और तुम्हें सबसे खूबसूरत दुल्हन बना हुआ देखने तक...मेरा दिल तु्म्हे खुश, अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करते देख और तुम्हें बेस्ट पार्टनर मिलते देख बहुत अच्छा महसूस कर रहा है। स्टेबिन, आप पिछले 5 सालों से हमारे परिवार का हिस्सा बन चुके हो और हमारा रिश्ता हर गुजरते साल के साथ और मजबूत हुआ है। स्टेबू...मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और आपके रूप में मुझे एक भाई और एक दोस्त मिल गया है, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहने वाला है। तुम दोनों को बंधन में बंधते और विवाह के वचन लेते देखना मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक है। तुम दोनों को ढेर सारी खुशियां और प्यार।"
कृति सेनन ने इस पोस्ट में स्टेबिन का परिवार में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, "नूपुर मेरी जान है और मुझे पता है तुम्हारी भी...मैं उसे तुम्हें नहीं दे रही हूं इसलिए तुम्हारा सेनन फैमिली में स्वागत है।" कृति ने नूपुर को भी एक इमोशनल मैसेज देते हुए लिखा, "मुझे पता है कि तुम सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर ही हो और घर आती-जाती रहोगी, लेकिन फिर भी तु्म्हारी हंसी के बिना घर खाली लग रहा है, लेकिन मैं खुश हूं कि तुम दोनों परिवारों में खुशियां बिखेरोगी।" इस पोस्ट पर नूपुर ने भी कमेंट किया है और कृति को ढेर सारा प्यार दिया है। उन्होंने लिखा, "तुम मेरी पूरी दुनिया हो कृति...वो फूलों की चादर बहुत भारी थी और सबने कहा था कि तुम उसे नहीं उठा पाएगी, लेकिन तुमने मेरे लिए ऐसा किया। मेरी बहन, मेरा भाई, मेरी चट्टान, मेरी छोटी मां, मेरी सब कुछ....। स्टेबिन तुम याद रखना मैं कृति को हमेशा तुमसे ज्यादा प्यार करूंगी।"
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon BF: जानिए कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया, धोनी से है खास रिश्ता
View this post on Instagram
नूपुर सेनन ने भी अपनी वेडिंग से कुछ अनदेखी फोटोज पोस्ट की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- होते होते हो गया। इन फोटोज पर कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है।
पिछले कुछ दिनों से नूपुर और स्टेबिन की शादी चर्चा में है और फैंस इनकी वेडिंग फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Nupur Sanon, Kriti Sanon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।