
अपने सपनों का घर हर कोई बनना चाहता है, लेकिन इसके लिए जब पैसों की कमी हो जाती है तो लोगों को होम लोन भी लेना पड़ता है। कई बार होम लोन के वक्त आवेदन करते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण व्यक्ति का होम लोन रिजेक्ट हो जाता है और वह उदास हो जाता है या होम लोन में देरी होने लगती है। अगर आप भी होम लोन के लिए एप्लाई किया है तो आपको पता होना चाहिए कि होम लोन लेते वक्त किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है और आवेदन करते वक्त कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होम लोन लेने के लिए आवेदन कर रही हैं तो किन बातों का ख्याल रखें। पढ़ते हैं आगे...
अक्सर लोग अपनी नेट इनकम नहीं देखते और वह जरूर से ज्यादा ईएमआई तय कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी आय और ब्याज हमेशा स्थिर रहेंगे। पर ऐसा नहीं होता। बता दें कि ईएमआई आपकी मासिक इनकम के 30 से 35% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए वरना आपको भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को लंबी अवधि वाला लोग चुकाना चाहिए ताकि हर महीने जाने वाली किस्त कम रहे। साथ ही मुश्किल के समय में हमेशा एक इमरजेंसी फंड भी आपके पास रहे।

घर खरीदते समय लोग सिर्फ मंथली ईएमआई देखते हैं। वह यह नहीं देखते कि रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस आदि शुरूआती खर्चे आपका इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मेंटेनेंस इंश्योरेंस या प्रॉपर्टी टैक्स को बजट में शामिल नहीं किया जाता है। जब भी आपके पास ज्यादा पैसे हों तो लोन का प्री पेमेंट कर दें, इससे ब्याज का बोझ काफी कम होने लग जाएगा।
इसे भी पढ़ें - आपका बिजली कनेक्शन आज रात कट जाएगा; ऐसे मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, तुरंत बरतें सावधानी
लोन लेने वालों को लगता है कि यदि क्रेडिट स्कोर अच्छा है और सैलरी अच्छी है तो आप लोन ले सकती हैं जबकि बैंक इसके साथ-साथ जॉब की स्थिरता की उम्र, आपकी आर्थिक स्थिति को भी अच्छे से चेक करता है।

अगर आप फ्रीलांसर हैं या आपके पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है तो आपको लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है। बैंक लोन देने से पहले आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू, सैलरी आदि सब कुछ जांचता है।
बता दें कि कभी-कभी पुराने अधूरे दस्तावेजों के कारण लोन अप्रूव होने में देरी हो जाती है। इसके अलावा कई बार लोग मोबाइल से फोटो खींचकर दस्तावेज भेज देते हैं जबकि हाई रेजोल्यूशन स्कैन कॉपी चाहिए होती है।
इसे भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड से कितना अलग है SIF? जानें निवेश का नया गणित और कहां छिपा है सबसे बड़ा खतरा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।