herzindagi
railway sets new booking time

क्या आधार के बिना बंद हो जाएगी आपकी IRCTC आईडी? रेलवे ने तय किया बुकिंग का नया समय, पढ़ें पूरी खबर

IRCTC Rules Update: जिनका आधार पहले से ही लिंक है, उन आईआरसीटीसी अकाउंट वालों के लिए बुकिंग की टाइमिंग दिन की तय की गई हैं। वहीं, जिन्होंने अपने आधार को लिंक नहीं किया है, उनके लिए शाम का समय निर्धारित किया गया है।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 16:42 IST

IRCTC New Rules Update: आज के समय में आधार कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। ऐसे में आप कह सकती हैं कि अगर आपके पास आधार कार्ड ही नहीं है तो आप भारत के नागरिक ही नहीं हैं। वहीं, आधार कार्ड को न केवल पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है बल्कि सरकार ने अब इसे हर जगह जरूरी बना दिया है। यहां तक कि आपके बैंक अकाउंट से भी आधार को जोड़ा जा रहा है। इससे अलग आईआरसीटीसी से आधार को लिंक करना जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों ने लिंक करवा लिया है उनके लिए खुशखबर है और जिन्होंने नहीं करवाया है उनके लिए जरूरी सूचना है। जी हां, बता दें कि भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम में कुछ बदलाव किए हैं। जिन लोगों का आधार लिंक है, उन आईआरसीटीसी अकाउंट वालों के लिए बुकिंग की टाइमिंग (Ticket Booking Timings) तय की गई है। वहीं, जिन्होंने अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक नहीं किया है, उनके लिए शाम का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी से जुड़े नियम क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

आईआरसीटीसी के तीन चरण क्या हैं? (IRCTC 3 Steps in Hindi)

बता दें कि इन नियमों को तीन चरणों में पेश किया जा रहा है। ऐसे में तीनों चरणों के बारे में पता होना जरूरी है। सबसे पहले फर्स्ट स्टेप की बात करते हैं। ये 29 दिसंबर, 2025 को पूरा हुआ था यानी आधार लिंक यूजर के लिए सुबह 8 बजे से शाम 12 बजे तक टिकट बुकिंग के लिए कहा गया था। 

irctc

दसरे चरण के मुताबिक, 5 जनवरी 2026 के लिए नई समय सारणी पेश की गई, जिसके मुताबिक 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आप टिकट बुक कर सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें - UPI New Update: अब ऑटोपे मैंडेट पर मिलेगा पूरा कंट्रोल, इस नई ट्रिक से अपने हजारों रुपये कटने से बचाएं

यानि आपके पास पूरे 8 घंटे हैं, टिकट बुक करवाने के लिए। वहीं, नॉन आधार लिंक वाली 4:00 के बाद अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकती हैं। 

irctc book

तीसरे चरण के लिए नए नियम लागू किए गए हैं, बता दें कि 12 जनवरी को लागू होने वाले नियम के मुताबिक रात 12:00 बजे तक समय बढ़ाने की बात की गई है। हालांकि, सही समय 12 जनवरी को ही पता चलेगा।

यह नियम किन-किन लोगों के लिए है?

बता दें कि भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग की एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 से घटाकर 60 दिन कर दी है। यह नियम विशेष रूप से ओपनिंग डे के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य टिकट दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर लगाम लगाना है। रेलवे चाहती है कि बुकिंग के पहले दिन आधार लिंक यूजर्स को प्राथमिकता मिले, ताकि आम यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके।

इसे भी पढ़ें - होम लोन के लिए आवेदन करने वाले सावधान, इन 5 गलतियों की वजह से बैंक तुरंत रिजेक्ट कर देगा आपकी एप्लीकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।