Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:09 AM IST
herzindagi
Kitchen Chimney Cleaning Tips

Kitchen Chimney Cleaning Tips: चिमनी की जिद्दी चिकनाई अब होगी छूमंतर, मात्र 10 रुपये आएगा खर्चा; जानें तरीका

Sticky Chimney Cleaning Tips At Home: किचन की चिमनी पर जमी जिद्दी चिकनाई से परेशान हैं? महंगे क्लीनर छोड़िए। नीचे लेख में जानें कैसे मात्र 10 रुपये के से आप अपनी चिमनी के फिल्टर को 15 मिनट में नए जैसा चमका सकती हैं। देखिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 18:10 IST

How To Clean Sticky Chimney: खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं और तेल को चिमनी सोख लेती है, जिससे किचन की दीवारें तो साफ रहती हैं, लेकिन चिमनी का हाल बेहाल हो जाता है। इसके बाद इसे साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आमतौर पर अमूमन लोग इसकी सफाई के लिए महंगे क्लीनर खरीदकर लाते हैं या फिर मैकेनिक को बुलाते हैं, जिसमें अच्छा खास पैसा खर्च हो जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मात्र 10 रुपये के खर्चे में आप काली और चिपचिपी हो गई चिमनी को नए जैसा चमका सकती हैं। नीचे जानें चिमनी और फिल्टर की जिद्दी चिकनाई हटाने का कारगर घरेलू तरीका-

चिमनी पर जमी चिकनाई को कैसे साफ करें? (How To Clean Sticky Chimney)

How To Clean Sticky Chimney

चिमनी फिल्टर पर जमी जिद्दी चिकनाई को हटाने के सबसे आसान और सस्ता तरीका कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करना है। इसकी मदद से आप कम समय में इसे नया जैसा चमका सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Non Stick Tawa Cleaning Mistakes: क्या आप भी नए नॉन-स्टिक तवे को धोते समय करती हैं ये गलतियां? ध्यान नहीं रखा तो सेहत और जेब दोनों पर पड़ेगा भारी

चिमनी फिल्टर पर जमी चिकनाई हटाने का तरीका (Step By Step Sticky Chimney Cleaning Tips)

1 - 2026-02-24T175757.119

  • सबसे पहले चिमनी से फिल्टर निकालें और उन्हें एक बड़े प्लास्टिक के टब या स्टील की ट्रे में रखें।
  • अब फिल्टर के ऊपर थोड़ा कास्टिक सोडा छिड़कें और ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सोडा और गर्म पानी मिलकर सारी चिकनाई को पिघला देगा।
  • अगर कहीं थोड़ी-बहुत गंदगी बची हो, तो पुराने टूथब्रश या जूने से हल्का सा रगड़ दें।
  • आखिरी में इसे साफ ताजे पानी से धो लें।

चिमनी की बॉडी साफ कैसे करें? (Best way to clean Heavy Grease From Kitchen Chimney Body)

  • फिल्टर साफ करने के बाद बारी आती है, चिमनी के बाहरी हिस्से को क्लीन करने की।
  • चिमनी के बाहरी हिस्से पर जमी चिपचिपाहट के लिए कपड़े पर थोड़ा सा थिनर या नेल पेंट रिमूवर लें।
  • इसके बाद इसे लेकर बाहरी हिस्से को पोंछे।
  • इससे दाग तुरंत गायब हो जाते हैं। अंत में सूखे सूती कपड़े से पोंछ दें।

किचन चिमनी की सफाई कितने दिन में करना सही? (How often Should The Kitchen Chimney Be Cleaned)

How often Should The Kitchen Chimney Be Cleaned

चिमनी की सर्विस लाइफ को बेहतर रखने के लिए महीने में कम से कम एक बार क्लीन जरूर करें। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और चिमनी लंबे समय तक चलती है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।