Tue Feb 24, 2026 | Updated 09:07 AM IST
herzindagi
how to clean pigeon poop from balcony easily

बालकनी में कबूतर ने फैला रखी है गंदगी? सूखी बीट को साफ करने के लिए एक बार अपनाएं ये ट्रिक

कबूतरों की बीट्स जब सूख जाती है, तो फर्श पर जम जाती है। इससे केवल पानी डालने से या हल्की सफाई से यह साफ नहीं होता। बालकनी की रेलिंग से लेकर फर्श तक, हर जगह कबूतर के बीट्स होती है, इसलिए खड़े होने का भी मन नहीं होता।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 18:08 IST

बालकनी में हर दिन कबूतरों की गंदगी फैलाने की वजह से अक्सर महिलाएं परेशानी रहती हैं। रोज सफाई करो और दूसरे दिन फिर कबूतरों ने भर-भर कर बीट्स की होती है। कबूतरों की गंदगी सिर्फ बालकनी की साफ-सफाई तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंता का विषय है। कुछ लोग गंदगी होने के बाद भी सफाई नहीं करते, जिसकी वजह से यह सूखकर पूरे फर्श पर जम जाते हैं। जब आप कई दिनों के बाद इसे साफ करने जाएंगी, तो पानी डालने के बाद भी निशान हटते नहीं। अगर आपकी बालकनी का भी ऐसा ही हाल है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कबूतरों की बीट्स मिनटों में साफ करने

गर्म पानी का इस्तेमाल करें

कबूतरों की गंदगी की सफाई करते हुए, चेहरे को मास्क या कपड़े से ढक लें, ताकि गंदगी आपके नाक से होते हुए शरीर में न जाए। अगर आप नॉर्मल पानी डालेंगी, तो आपको बहुत ज्यादा रगड़ना होगा। इसलिए गर्म पानी से गंदगी साफ करना आसान है।

  • पहले आप पानी को अच्छे से गर्म कर लें।
  • इसके बाद खुद को बचाते हुए फर्श पर गर्म पानी गिराएं।
  • पानी गिराने के बाद थोड़ी 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद फर्श पर कोई भी डिटर्जंट पाउंडर गिराए।
  • अब सीक वाली झाड़ू की मदद से फर्श को साफ करें।
  • आप देखेंगी कि अब आपको रगड़ने की जरूरत नहीं होगी, यह एक बार झाड़ू मारते ही साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- How to Protect AC from Pigeon: AC पर रातभर कबूतरों के खटर-पटर करने से नहीं आती नींद? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कभी नहीं बैठेंगे

how to clean pigeon poop from balcony

ब्रश की मदद से साफ करें

  • अगर आप चाहती हैं कि सफाई के समय आपको ज्यादा समय न लगे, तो आप ब्रश की मदद ले सकती हैं।
  • इसके लिए आपको पहले गंदगी पर पानी डालें।
  • इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद ब्रश की मदद से रगड़ें।
  • अगर ज्यादा गंदगी नहीं है और आप पूरी बालनकी गीली नहीं करना चाहती हैं, तो ब्रश वाला आइडिया आपके काम आएगा।

pigeon droppings cleaning

सिरका और गर्म पानी का मिश्रण

  • सिरका एक प्राकृतिक एसिडिक क्लीनर है। इसलिए, इससे कबूतरों की गंदगी साफ करना अच्छा माना जाता है।
  • इसके लिए आप सफेद सिरका, गुनगुना पानी, स्प्रे बोतल और ब्रश/स्क्रबर का यूज करें।
  • जहां निशान है, वहां पर सफेद सिरका और गर्म पानी का स्प्रे करें।
  • 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें, फिर ब्रश की मदद से रगड़ें।
  • इस तरह आसानी से निशान साफ हो जाएगा और गंदगी भी खत्म हो जाएगी।

clean pigeon poop from balcony easily

इसे भी पढ़ें- बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक? छोटे-छोटे गमलों में लगा लें ये 6 पौधे, मिलेगी सफाई और सुकून दोनों

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, shutterst

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।