घर की बालकनी से कबूतरों का जमावड़ा हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आपकी बालकनी में भी कबूतरों ने जमावड़ा लगा रखा है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इसे घर से दूर रख सकते हैं। चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं।
image

कबूतरों का घर की बालकनी, खिड़कियों या छत पर बार-बार आकर बैठना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में, उनकी गंदगी से बालकनी गंदी हो जाती है और कई बार बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कबूतरों को दूर रख सकते हैं। इसके लिए आप कुछ चमकदार चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, कबूतरों को चमकदार चीजें पसंद नहीं होती हैं और वे उन्हें देख कर ही दूर भाग जाते हैं। इस आर्टिकल में बताए गए उपायों को अपनाकर आप अपने घर को साफ और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

कबूतरों को घर से दूर करने के लिए करें ये खास उपाय

signs of pigeon

एल्यूमिनियम फॉयल का उपयोग करें

एल्यूमिनियम फॉयल की चमकदार सतह कबूतरों को परेशान करती है, जिससे वे बालकनी से दूर रहते हैं। इसे छोटे टुकड़ों में काटकर बालकनी की रेलिंग या अन्य स्थानों पर टांग सकते हैं। जब सूरज की रोशनी इस पर पड़ती है, तो इसकी चमक कबूतरों को दूर भगाने में मदद करती है।

बर्ड स्पाइक्स लगाएं

बाजार में आसानी से उपलब्ध बर्ड स्पाइक्स एक प्रभावी समाधान हैं। इन्हें बालकनी की रेलिंग या छत पर लगाने से कबूतर वहां बैठ नहीं पाते, जिससे वे धीरे-धीरे बालकनी में आना बंद कर देते हैं।

पानी भरी प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करें

Pigeon removal

पुरानी प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर बालकनी में रखने से भी कबूतरों को दूर किया जा सकता है। धूप की रोशनी जब इन बोतलों से टकराकर प्रतिबिंबित होती है, तो इसकी चमक कबूतरों को परेशान करती है, जिससे वे बालकनी में नहीं आते।

इसे भी पढ़ें-घर में कबूतर मरने का क्या है मतलब? जानें

नकली शिकारी पक्षी लगाएं

कबूतर स्वाभाविक रूप से उल्लू और बाज जैसे शिकारी पक्षियों से डरते हैं। आप नकली उल्लू या ईगल के खिलौने बाजार से खरीदकर बालकनी में लटका सकते हैं। समय-समय पर इनका स्थान बदलते रहें, ताकि कबूतर इन्हें असली समझें और बालकनी से दूर रहें।

पुरानी सीडी या डीवीडी का इस्तेमाल करें

CD image

आजकल सीडी और डीवीडी का इस्तेमाल कम हो गया है, लेकिन यदि आपके पास कुछ पुरानी सीडी/डीवीडी हों, तो उनका सही उपयोग किया जा सकता है। इन्हें एक रस्सी में बांधकर बालकनी में लटकाने से इनकी चमक कबूतरों को दूर रखती है, क्योंकि कबूतर ऐसी तेज रोशनी से बचते हैं।

इसे भी पढ़ें-बालकनी में आने वाले कबूतरों से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

अल्ट्रासोनिक डिवाइस का इस्तेमाल करें

बाजार में अल्ट्रासोनिक बर्ड रिपेलर नाम की डिवाइस उपलब्ध हैं, जो ऐसी ध्वनि उत्पन्न करती हैं जिसे इंसान नहीं सुन सकते, लेकिन यह कबूतरों के लिए असहज होती है। इसे बालकनी में लगाने से कबूतर वहां आना बंद कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें-बार-बार भगाने पर भी बालकनी में गंदगी मचाने आ जाते हैं कबूतर? अखबार वाली ये ट्रिक आएगी काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP