herzindagi
is it bad seeing a dead pigeon at home hindi

घर में कबूतर मरने का क्या है मतलब? जानें

हिन्दू धर्म में कबूतर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कबूतर से जुड़े कई संकेतों का वर्णन मिलता है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-13, 12:25 IST

Ghar Par Kabutar Ke Marne Ka Matlab: हिन्दू धर्म में कबूतर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कबूतर से जुड़े कई संकेतों का वर्णन मिलता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि घर में कबूतर का मारना किस बात का संकेत होता है। 

घर में कबूतर के मरने का मतलब क्या होता है? 

ghar par mara hua kabutar dekhne ka matlab

कबूतर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में कबूतर आता है तो इसके पीछे कई संकेत छिपे होते हैं। जैसे कि कबूतर का घर आना सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के उपाय) को दर्शाता है। कबूतर के घर आने से पारिवारिक शांति लौट आती है। हालांकि कबूतर का घर में अंडे देना शुभ नहीं मानते हैं।

यह भी पढ़ें: Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ

इसके पीछे का कारण है कि कबूतर का घोंसला बनाना मुसीबतों के आने का संकेत होता है जबकि उसका घर में अंडे देना संतान पर संकट को दर्शाता है। वहीं, अगर कबूतर घर में मर जाए या आपको मरा हुआ कबूतर दिखाई दे तो इसके पीछे भी कुछ ऐसे संकेत छिपे होते हैं जिनका ज्योतिषीय महत्व है। 

ghar par kabutar ke marne ka matlab

अगर आपने अपने घर में मरा कबूतर देखा है या आपके घर में कबूतर ने प्राण छोड़े हैं तो इसका अर्थ है कि घर में किसी सदस्य की मृत्यु हो सकती है। परिवार (परिवार का क्लेश दूर करने के उपाय) के किसी जन पर कोई आपदा आ सकती है जिसका निष्कर्ष सीधा मृत्यु से ही हो। इसके अलावा, घर में बीमार कबूतर है तो यह भी अशुभ है।

यह भी पढ़ें: Pegion Nest In Home: घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला, जानें क्या करें

बीमार कबूतर घर में बीमारी पैदा करने वाले दोषों को बढ़ाता है जिससे घर के किसी सदस्य पर गंभीर बीमारी का खतरा मंडरा सकता है। इसके अलावा, अगर आपने किसी अन्य के घर मरा हुआ कबूतर देखा है तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपका कोई अपना या कोई बेहद करीबी आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने ही किसी करीबी से बड़ा विश्वासघात मिल सकता है। इस परिस्थिति में जरूरत है कि सावधानी बरतें और संकेतों को समझें। 

 

अगर आपके भी घर में कबूतर के मरने की घटना हुई है या आपने किसी और के घर में मरा हुआ कबूतर देखा है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि घर में कबूतर का मारना किस बात की ओर संकेत करता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।