Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ

अगर आपके भी घर में कबूतर आते हैं तो आज आपके लिये यह लेख बहुत जरूरी साबित हो सकता है। आज हम आपको घर में कबूतर आने से जुड़े संकेतों के बारे में बताने जा आ रहे हैं।   

signs of pigeon at home

Ghar Mein Kabutar Ke Aane Ke Sanket: पक्षियों और जानवरों का ग्रह से खास संबंध होता है। यही वजह है कि इन्हें शुभ-अशुभ के दायरे में गिना जाता है। सरल शब्दों में कहें तो जहां कुछ जीवों को पालना या इनका घर आना शुभ माना जाता है तो वहीं, कुछ जीवों का साया भी अशुभ होता है।

इसके अलावा, कुछ जीवों को लेकर हम में से बहुत से लोग अचरज में रहते हैं कि वह शुभ हैं या अशुभ। इन्हीं में से एक है कबूतर। कबूतर को लेका कुछ मान्यताएं हैं कि वह शुभ होते हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि वह अशुभ होते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।

कबूतर का घर आना

pigeon at home astro signs

कबूतर का घर में आना शुभ माना जाता है। कबूतर के आने से घर में शुभता का आगमन होता है। कबूतर का घर में आना मां लक्ष्मी की कृपा को दर्शाता है। कबूतर के आने से घर में सकारात्मकता आती है और नाकारात्मक ऊर्जा (नाकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) कम होती है। यहां तक कि सुबह-सुबह कबूतर की गुटर गूं सुनाई दें अभी धन लाभ की तरफ इशारा करता है। कबूतर के आने से सौभाग्य जाग जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:खरगोश पालने से मिलते हैं ये संकेत

कबूतर का घोंसला बनाना

pigeon at home astro

कबूतर को लक्ष्मी माता का दूत माना जाता है मगर फिर भी कुछ स्थानों पर यह मान्यता है कि कबूतर अगर घर में घोंसला बना ले तो यह अशुभ होता है। इससे घर में दरिद्रता आती है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। घर की सुख-शांति भंग होती है। परिवार में कलह का वातावरण पनपता है। वहीं, कुछ स्थानों पर घर में कबूतर के घोंसला बनाने को शुभ भी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:आपकी हथेली का रंग भी बताता है आपके बारे में बहुत कुछ खास

कबूतर का दाना खाना

pigeon at home astrology

कबूतर को अगर आप दाना खाते देखते हैं तो समझ लीजिए कि आपके घर में धन की वृद्धि (धन प्राप्ति के उपाय) होने वाली है और घर की उन्नति के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की तरक्की भी निश्चित है। हालांकि कबूतर को छत पर दाना देना अशुभ माना जाता है। ऐसे में संभव हो तो कबूतर के लिए दाना अपने घर की बालकनी या घर के आंगन में रखें। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और बुध ग्रह मजबूत होते हैं।

तो ये थे घर में कबूतर के आने से मिलने वाले संकेत। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP