
जब भी हमारे शरीर में किसी गड़बड़ की शुरुआत होती है, तो उसके लक्षण धीरे-धीरे नजर आने लगते हैं। जब हम इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो शरीर में पनप रही ये गड़बड़ धीरे-धीरे गंभीर बीमारी में बदलने लगती है। ऐसे में अपने शरीर का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका पाचन खराब रहने लगे, भूख कम लगे, वजन कम होने लगे या अचानक से बहुत अधिक कमजोरी महसूस होने लगे, तो ये इस बात का संकेत है कि शरीर में किसी न किसी गड़बड़ की शुरुआत हो चुकी है। यहां तक कि हमारी आंखों और स्किन पर भी बीमारी के संकेत नजर आने लगते हैं। स्किन किस तरह बताती है कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी पनप रही है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- विटामिन डी की कमी के लक्षण कमजोर हड्डियां नहीं, कुछ और हैं; Vitamin-Mineral Deficiency पर क्या कहते हैं डॉक्टर?

गालों पर पिग्मेंटेशन या झाइयां शरीर में एस्ट्रोजन लेवल के बढ़ने के कारण हो सकती है। महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करते हैं। इसका मतलब है कि आपके शरीर में टेस्टेस्टेरोन की मात्रा अधिक है।
स्किन में क्रैक या हल्की दरारे नजर आना इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में विटामिन-बी12 का लेवल बहुत कम है। वहीं स्किन का रूखापन, ओमेगा-3 की कमी का संकेत है।
चेहरे पर एक्ने होना जिंक की कभी का संकेत हो सकता है। आपको जिंक से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन बीमारियों में हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न, समय रहते नहीं हुई पहचान तो इलाज में होंगे लाखों खर्च
अगर आपको भी इनमे से कोई संकेत नजर आ रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें ताकि अगर शरीर में किसी बीमारी की शुरुआत हो रही है, तो वो बढ़ न पाए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।