herzindagi
how periods affect your skin

Periods के दौरान स्किन में क्या बदलाव होते हैं? डॉक्‍टर से जानें दोनों के बीच का कनेक्‍शन और बचाव के तरीके

Periods and Skin Connections: पीरियड्स के दौरान स्किन में बदलाव होना बिल्कुल नॉर्मल सी बात है। ये कोई बड़ी बीमारी नहीं, बल्कि हार्मोन का असर होता है, लेक‍िन कुछ द‍िक्‍कतें ऐसी भी हैं ज‍िनसे आपको बाद में परेशानी हाे सकती है। इसके बारे में द‍िल्‍ली की डर्मेटोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज व‍िस्‍तार से जानकारी दे रही हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 15:17 IST

हर म‍ह‍िला का जीवन आसान नहीं होता है। मह‍िलाओं को हर महीने पीर‍ियड्स के भयंकर दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को म‍िलते हैं। मूड स्‍व‍िंग्‍स से लेकर पेट और कमर दर्द तक, सब कुछ झेलना पड़ता है। इसका सीधा असर हमारी स्‍क‍िन पर भी देखने को म‍िलता है। ज्‍यादातर लोगों को प‍िंपल्‍स की समस्‍या हो जाती है, तो कुछ लोगों की स्‍क‍िन च‍िपच‍िपी सी द‍िखने लगती है।

द‍िल्‍ली की डर्मेटोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज, जो Nurture में IVF एक्सपर्ट हैं, उन्‍होंने पूरी जानकारी दी है क‍ि पीर‍ियड्स के दौरान स्‍क‍िन में क्‍या बदलाव होते हैं और इन दाेनों के बीच क्‍या कनेक्‍शन है? आइए जानते हैं व‍िस्तार से -

how periods affect your skin (2)

पीरियड्स में स्किन पर क्‍या असर द‍िखता है?

डॉक्‍टर अर्चना धवन बजाज ने बताया क‍ि पीरियड्स से पहले और उस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम हो जाता है, जबकि प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ने लगता है। इसी वजह से हमारी स्किन में ऑयल ज्‍यादा बनने लगता है। इससे पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स या एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। कुछ महिलाओं की स्किन तो बहुत सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में रेडनेस, खुजली या ड्राइनेस की समस्‍या भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- आपके पीरियड्स बताते हैं कितनी बीमार हैं आप, महिलाएं समय रहते समझें ये हेल्थ फॉर्मूला

पीरियड्स के दौरान होने वाली स्किन की आम समस्याएं

स्किन का कैसे रखें ख्याल?

  • दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरे को साफ करें
  • बहुत ज्यादा ऑयली क्रीम लगाने से बचना चाह‍िए
  • इस दौरान पानी ज्यादा पिएं ताकि स्किन अंदर से हाइड्रेट रहे
  • पिंपल्स को बार-बार छुए नहीं
  • बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें

how periods affect your skin (1)

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

अगर हर महीने पीरियड्स के समय बहुत ज्यादा एक्ने हो रहे हों, या पिंपल्स बहुत ज्‍यादा दर्द दे रहे हों या स्किन में ज्यादा जलन हो रही हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- हील्‍स पहनने पर दर्द होने लगती हैं एड़‍ियां? सैनिटरी पैड के इस सीक्रेट हैक से म‍िलेगा आराम

ताे अगर आप भी पी‍र‍ियड्स के दौरान इन समस्‍यों से जूझ रही हैं तो

आप कुछ आसान तरीके अपनाकर अपनी स्‍क‍िन का ख्‍याल रख सकती हैं।। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।