
ज्यादातर महिलाओं को पीरियड के दौरान शारीरिक और मानसिक कठिनाई महसूस होती है। हो सकता है ऐसा सभी महिलाओं के साथ न होता हो, लेकिन ज्यादातर महिलाओं को पेट में दर्द, भारीपन, कमर दर्द, आलस आना, थकान लगना और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण महसूस होते हैं। ऐसे में महिलाओं का मन चिड़चिड़ा रहता है और वह अपनी दिनचर्या भी अच्छे से नहीं कर पाती हैं। लेकिन अगर आप अच्छे से सोते है, तो आप इन समस्यायों में भी थोड़ा आराम पा सकती हैं।
आशा सेंटर, दिल्ली की डायरेक्टर और सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चंचल शर्मा (Verified by Doctor Dr. Chanchal) के अनुसार आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि पीरियड्स के दौरान कैसे सोना चाहिए? ऐसा करने से आपको पीरियड्स में होने वाली मुश्किलों से आराम मिलेगा।
वैसे तो आपको जैसे कम्फर्टेबल महसूस हो आप वैसे सो सकते हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान सोने की सही पोजीशन बाएं करवट होकर लेटना होती है। ऐसे सोने से आपके कमर और पेट पर कम प्रेशर पड़ता है, जिससे आपको पीरियड्स क्रैम्प में आराम मिलता है।

अगर आप रीढ़ की हड्डियों को आराम देना चाहती हैं, तो अपने घुटनों के नीचे तकिया लगा सकती हैं। कुछ महिलाएं पीरियड के दौरान पीठ के बल लेटना ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन ब्लोटिंग या ज्यादा दर्द होने पर इस पोजीशन में परेशानी हो सकती है। इसलिए, बॉडी रिलैक्स रखने के लिए बाईं करवट सोना सबसे अच्छा माना जाता है।
अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लीडिंग या पेट दर्द से बचना है, तो पेट के बल न सोएं। इससे आपकी नींद भी बार-बार खुलती है और आप पीरियड्स क्रैम्प से परेशान हो सकती हैं।
सोने के लिए सही बिस्तर और कपड़ों का चयन करना भी बेहद जरूरी है। इसलिए, डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पीरियड्स के दौरान सबसे आरामदायक होते हैं। इससे आपकी त्वचा अच्छे से सांस ले पाती है और आपको जलन नहीं होता है।

हमेशा आरामदायक बिस्तर का चुनाव करें और मानसिक तनाव कम करने के लिए डार्क कलर की चादर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको पीरियड्स के दौरान नींद नहीं आती है, तो आप गर्माहट का भी सहारा ले सकती हैं। इसके लिए सोने से पहले गर्म की पानी की बोतल से पेट का कमर की सिकाईं करें। ऐसा करने से आपकी मसल्स को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।
आप सोने से पहले क्या खाते हैं और आपकी दिनचर्या कैसी है, इससे भी काफी असर पड़ता है। इसलिए सोने कोशिश करें सोने से पहले ज्यादा कैफीन, चाय या कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। खाना हमेशा गर्म करके खाएं। ज्यादा तनाव या मूड स्विंग्स होने पर आप गहरी सांस या थोड़ा योग भी कर सकते हैं। इससे आपका चित्त शांत होगा और नींद अच्छी आएगी।

पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर को सामान्य से ज्यादा आराम की जरूरत होती है, इसलिए जब भी थकावट महसूस हो खुद को दोषी ठहराए बिना अच्छी नींद लें और घर का माहौल शांत और आरामदायक बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में होने वाला दर्द कब नॉर्मल है और कब खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।