herzindagi
home astro upay

सुबह उठते समय जरूर करें वास्तु उपाय, घर में सुख-समृद्धि का होगा आगमन

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और धन-धान्य में बढ़ोतरी हो सकती है। 
Guest Author
Editorial
Updated:- 2023-08-01, 04:00 IST

सभी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व होता है। अगर इनका पालन सही ढंग से किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन खुशियों का आगमन होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में सुबह किए जाने कुछ ऐसे काम है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है। अगर कोई जातक इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर ले, तो उसे धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि सुबह उठते समय कौन से वास्तु उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और धन का भी आगमन होता है। 

सुबह उठते समय घर के मुख्य द्वार को साफ करें और सजाएं

main door vastu

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मुख्य द्वार को साफ करना चाहिए और सजाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की कृपा हमेशा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है औऱ घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। इसके साथ सकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश करती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए फॉलो करें वास्तु के ये टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा

घर क मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं

वास्तु के हिसाब से ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मुख्य द्वार पर आटे या फिर रंग से छोटी सी रंगोली बनाएं। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा भी घर के अंदर प्रवेश करती हैं। अगर आप सुबह-सुबह उठकर रंगोली नहीं बना सकते हैं, तो घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर या कुमकुम से ऊं और शुभ-लाभ लिखें। इससे आपके घर कभी किसी प्रकार का रोग दस्तक नहीं देगा और आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 5 चिन्ह, मिलेगी बेहिसाब बरकत

सुबह पहली रोटी गाय को खिलाएं

astro remedy ()

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में खाना बनाने के दौरान सबसे पहली रोटी गाय को खिलाएं। क्योंकि गाय में 36 करोड़ देवी-देवताएं वास करते हैं। गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी-देवता होते हैं और व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। 

सुबह उठते समय तुलसी का नित्य करें पूजा 

ऐसा कहा जाता है कि घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी (तुलसी उपाय) और चमेली का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य का आगमन होता है और व्यक्ति को सुबह उठकर इन पौधों के दर्शन जरूर करना चाहिए।

 

सुबह उठते समय वास्तु शास्त्र से संबंधित इन नियमों को अवश्य अपनाएं और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।