herzindagi
hindu dharma auspicious signs hindi

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 5 चिन्ह, मिलेगी बेहिसाब बरकत

घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहे, इसके लिए आप मुख्य द्वार पर इन पवित्र चिन्‍हों को जरूर लगाएं।
Editorial
Updated:- 2022-09-21, 16:05 IST

घर का मुख्य द्वार वास्तु के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसलिए वास्तु में मुख्य द्वार से जुड़े बहुत सारे प्रमुख नियम बताए गए हैं। खासतौर पर घर के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसे धार्मिक चिन्ह लगाने का रिवाज भी बताए गए हैं, जो आपके घर में सुख और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।

यह चिन्‍ह आप खुद भी बना सकते हैं और इनके स्‍टीकर्स आपको बाजार में भी मिल जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि घर के मुख्य द्वार पर कौन सा चिन्ह लगाने से आपको क्या फायदा होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगा ये 1 चमत्कारी पौधा कर सकता है धन की वर्षा, ध्यान रखें ये टिप्स

auspicious signs on main door of house according vastu

स्वास्तिक का चिन्ह

स्वास्तिक का चिन्ह हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मुख्य द्वार पर इसे लगाने से न केवल आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, बल्कि स्वास्तिक का चिन्ह मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में सुख, समृद्धि और धन का आगमन भी होता है।

आपको बता दें कि स्वास्तिक में सु का अर्थ होता है 'शुभ' और आस्तिक का मतलब होता है 'होना' होता है। इसका मतलब है कि कुछ शुभ होना। इसलिए अगर आप घर के बाहर इस तरह का कोई चिन्ह लगाते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में सब कुछ शुभ होगा। इतना ही नहीं, अगर आप इस चिन्ह को अपने घर के बाहर लगाती हैं तो आपका घर किसी भी बुरी नजर से बच जाता है। यह मंगल का भी प्रतीक होता है। इससे आपके घर में सब कुछ मंगल होता है। स्वास्तिक हमेशा रोली से बनाएं। घर पर रोली बनाने के लिए आप हल्दी और चूने का प्रयोग कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: जल्द से जल्द खरीदनी है प्रॉपर्टी, तो वास्तु के यह उपाय करेंगे आपकी मदद

ॐ का चिन्ह

ॐ का चिन्ह अनहद नाद का प्रतीक होता है। यह हिन्दू परम्परा का सबसे पवित्र शब्द है। इसे यदि आप घर के बाहर लगाती हैं, तो न केवल इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि यह चिन्ह आपके घर के सदस्यों को बीमारी से भी बचाता है। यह एक मंत्र भी है और इसे देखने भर से मन शांत हो जाता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो वह भी इससे दूर हो जाता है। यदि घर में दरिद्रता फैली हुई है, तो वह भी दूर हो जाती है। आप हल्दी और कुमकुम से यह चिन्ह अपने घर के मुख्य द्वार पर बनवा सकती हैं।

auspicious signs vastu tips

श्री गणेश का चिन्ह

हिंदू मान्यता के अनुसार सभी देवी-देवताओं में से सबसे पहले भगवान गणेश जी को पूजा जाता है। क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ माना गया है और गणेश जी को सबसे अधिक बुद्धिमान भी माना गया है। गणेश जी घर में रिद्धि और सिद्धि लाते हैं, इसलिए उन्हें घर के मंदिर में भी सबसे प्रथम स्थान दिया गया है और घर के मुख्य द्वार पर भी यदि आप गणेश जी का केवल धड़ बना देते हैं, तो भी यह बहुत शुभ होता है। गणेश जी का धड़ आप गुलाल, हल्दी, चावल के लेप, रंगोली और कुमकुम आदि से बना सकती हैं।

शुभ-लाभ का चिन्ह

शुभ और लाभ हिंदू घरों के मुख्य द्वार पर दाईं और बाईं ओर लगा रहता है। आमतौर पर इन दोनों चिन्‍हों को एक साथ किसी शुभ अवसर या फिर त्योहार पर लगाया जाता है। आप साल भर में पुराने शुभ और लाभ की जगह नए शुभ और लाभ का चिन्ह भी लगा सकते हैं।

दरअसल, शुभ और लाभ भगवान गणेश जी के पुत्रों का नाम है। यदि आप इनके चिन्हों को घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं, तो आपके जीवन का हर पल शुभ होता है और आपको हर दिन लाभ मिलता है। आप घर के केवल मुख्य द्वार पर ही नहीं बल्कि घर के हर प्रवेश द्वार पर आप इन चिन्हों को लगा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।