नमक के बिना खाने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। व्रत के समय जब आपको एक दिन तक नमक नहीं खाना होता तो आप परेशान हो जाते होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह नमक आपके घर में सफाई का काम भी कर सकता है।
सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन आपके किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद है, जिनकी मदद से आप अपना घर चमका सकती हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि नमक में ऐसा क्या है जो यह सफाई में मदद करेगा। दरअसल, नमक की सफाई शक्ति इसकी हीड्रोस्कोपिक क्षमता द्वारा दी जाती है। इसका इस्तेमाल आप घर में सफाई से लेकर कपड़ों के निशान हटाने तक में इसका प्रयोग कर सकते हैं।
फ्रिज साफ करने में
फ्रिज का इस्तेमाल हर दिन किया जाता है। सब्जियां और खाना स्टोर करने के लिए यूज होने वाले रेफ्रिजरेटर एक हफ्ते में गंदे हो जाते हैं। लेकिन लोगों के पास समय की कमी होने की वजह से वह महीने के अंदर इसकी सफाई करते हैं।
फ्रिज को साफ करने के लिए महिलाओं को समझ नहीं आता किन चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन आप नमक और डिटर्जेंट को मिलाकर अपने फ्रिज को साफ कर सकते हैं।
- अगर आपके रेफ्रिजरेटर में दाग और दुर्गंध है तो आप एक लीटर पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं।
- नमक में आपको एक से 2 चम्मच डिटर्जेंट मिलाना है।
- ध्यान रखें कि फ्रिज की सफाई करते हुए, इसका प्लग बोर्ड से निकाल दें।
- फिर बर्तन धोने वाले सॉफ्ट स्पंज से फ्रिज की सफाई करें।
- नमक का प्रयोग करने की वजह से आपका रेफ्रिजरेटर बिल्कुल नए जैसा चमक जाएगा।
टाइल्स साफ करने के लिए
नमक की मदद से आप अपने घर की टाइल्स साफ कर सकती हैं। नमक का इस्तेमाल करते हुए आपको अहसास होगा कि टाइल्स को साफ करने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं लग रही है। नमक आपकी टाइल्स को चमक प्रदान करता है और यह आपके फर्श को हमेशा चमकदार बनाए रखेगा। (कोल्ड ड्रिंक हल कर सकती है ये 10 घरेलू समस्याएं)
अगर आपके घर की सफेद टाइल्स पर अधिक जिद्दी दाग हैं, तो आपको नमक में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला लें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाने में ही नहीं नमक का कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल
स्टेनलेस स्टील और एल्यूमीनियम
घर में प्रयोग होने वाले बर्तनों को अगर आप हर दिन स्टील के स्पंज से साफ करेंगी, तो इससे आपके बर्तन घिस जाएंगे। दूसरी तरफ से आपके घर की किचन में लगें सिंक भी हर दो दिन बाद गंदे नजर आते होंगे।
लेकिन नमक इसे साफ करने में आपकी मदद करेगा। (कामकाजी महिलाओं के किचन में जरूर होने चाहिए ये स्मार्ट अप्लाइंसेस)
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में 2 नींबू के रस डालें।
- अब इसमें 3 चम्मच पानी डालकर इसमें 2 चम्मच नमक मिला दें।
- फिर आप इस पेस्ट को एक मुलायम स्पंज की मदद से साफ करें।
- इसके बाद आप बर्तन को एक सूती कपड़े से सुखा लें।
- इसके बाद जब आप बर्तन को देखेंगे, तो यह आपको बिल्कुल नए जैसा अहसास होगा।
जले हुए बर्तन
इसके सिवा आप जले हुए बर्तन को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। अगर आपको जले हुए बर्तन को साफ करना है, तो आपको पहले एक पेस्ट तैयार करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले 3 चम्मच नमक के साथ, सिरका, ताजे नींबू की कुछ बूंदें डालें।
- सभी को आपस में मिलाकर बर्तन को स्पंज की मदद से साफ करें।
- ध्यान रखें की रमक के घुलने से पहले ही आपको इससे बर्तन साफ कर लेना है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों