अगर हमारे खाने में नमक न हो तो हमारा खाना बेस्वाद हो जाता है। साथ ही नमक हमारे खाने का बेहद ही अहम हिस्सा है। इसके साथ ही अक्सर हम सभी नमक का इस्तेमाल सिर्फ कुकिंग के लिए करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, आज हम आपको नमक का इस्तेामल करने के कई अन्य तरीके बताएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
कार्पेट से वाइन स्टेन हटाएं
कार्पेट से रेड वाइन के दाग हटाना बेहद ही मुश्किल काम है। साथ ही ये दाग जल्दी हटते भी नहीं है और इसके अलावा अगर आपने उसी टाइम वाइन के दाग को साफ नहीं किया तो वह दाग सॉलिड हो जाते हैं। लेकिन अब आप नमक की मदद से वाइन के दाग आसानी से हटा सकती हैं। कार्पेट से वाइन के दाग हटाने के लिए सबसे पहले उस पर व्हाइट वाइन डालें। फिर दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालकर उसे स्पंज से साफ करें। इसके बाद आखिर में उसके ऊपर नमक डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद दाग के निशान को साफ करें और आप पाएंगे कि वाइन का दाग हट चुका है।
कटिंग बोर्ड को सेनिटाइज करें
हम सभी कटिंग बोर्ड पर सब्जी काटते हैं और कई बार चाकू से कटिंग बोर्ड पर निशान और छेद बन जाते हैं। साथ ही इससे कटिंग बोर्ड पर कई तरह के बैक्टीरिया हो जाते हैं। अगर आप कटिंग बोर्ड को नॉर्मल तरीके से धोते हैं तो इससे बैक्टीरिया दूर नहीं होते हैं। लेकिन अगली बार प्लास्टिक कटिंग बोर्ड को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें।
इसके लिए नमक का स्क्रब बनाएं। कटिंग बोर्ड को सेनिटाइन करने के लिए इस पर ब्लीज और नमक डालें और इसे किसी टाइट बर्श से साफ कर लें। ब्रश से अच्छे से साफ करने के बाद बोर्ड को गर्म पानी से धो लें। अगर आप लकड़ी का बोर्ड का इस्तेमाल करती हैं तो इसे सेनिटाइज करने के लिए नमक के साथ नींबू मिलाकर से इसे साफ करें।
इसे भी पढ़ें:किचन में ये 5 तरह के नमक इस्तेमाल कर सकती हैं आप
नेचुरल माउथवॉश के रूप में उपयोग करें
आप नमक को नेचुरल माउथवॉश के रूप में उपयोग कर सकती हैं। हम सभी बाजार से माउथवॉश खरीदते हैं जिनमें कई केमिकल और आर्टिफिशलय चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब आपको बाजार से माउथवॉश खरीदने की जरूरत नहीं है। आप नमक से माउथवॉश बना सकती हैं।
इसके लिए आपको आधा कप पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें। अब इसके बाद इससे आप माउथवॉश कर सकती हैं। बता दें कि नमक में इफेल्मेंट्री गुण होते हैं , जिससे मुंह में गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:'रबिंग अल्कोहल' का इन 9 बेहतरीन तरीकों से कर सकते हैं उपयोग
DIY फेस स्क्रब बनाएं
फेस को क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम फेस स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मंहगे-मंहगे फेस मास्क मिलते हैं। जिसे हर बार खरीदना मुमकिन नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको नमक से फेस स्क्रब बनाना सीखाएंगे। हैरान न हो, यह सच है।
फेस स्क्रब बनाने के लिए जैतून का तेल चाहिए होगा। 1/4 कप नमक और ½ कप जैतून के तेल का उपयोग करके एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को धीरे से अपनी त्वचा पर राउंड मोशन में लगाएं। इसे करीब 5 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
मॉइस्चराइजिंग जैतून का तेल और एक्सफ़ोलीएटिंग नमक आपके चेहरे, हाथों और यहां तक कि होंठों को नरम और तरोताजा महसूस कराएगा। बस इन 10 एक्सफोलिएटिंग आदतों से बचना सुनिश्चित करें जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों