Wed Mar 11, 2026 | Updated 01:28 AM IST
herzindagi
image

इन महिलाओं को चेहरे के लिए नहीं करना चाहिए टमाटर के रस का इस्तेमाल, जानें एक्सपर्ट से

अगर आप भी अपने चेहरे के लिए टमाटर का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, की किन महिलाओं को अपनी स्किन पर टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 18:45 IST

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे न सिर्फ घरेलू नुस्खे आजमाती है, बल्कि कई महंगे प्रोडक्ट और अलग-अलग ट्रीटमेंट भी लेती है। ऐसे में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि किन महिलाओं को फेस पर टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चेहरे पर किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए टमाटर का इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि किन महिलाओं को चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।  

1 (8)

सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं बचे

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि टमाटर चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसमें साइट्रिक एसिड और मैलिक एसिड होता है, जिकी वजह से सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को इससे स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करना पढ़ सकता है। इन महिलाओं को टमाटर की वजह से स्किन में जलन और खुजली होने की सम्भावना हो सकती है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो आपको टमाटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सेंसिटिव स्किन को बनाना है हेल्दी? तो आज ही छोड़ें ये 5 आदतें, वरना खराब हो सकती है त्वचा

चेहरे पर कट हो, तो न करें इस्तेमाल

इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर कई सारे पिम्पल्स है और आप फिर भी टमाटर का चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसे में पिम्पले वाले फेस पर टमाटर का रस चेहरे पर जलन या लालिमा पैदा कर सकता है। अगर आपके फेस पर कहीं कोई कट लग गया है, तो भी आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

2 (7)

पैच टेस्ट जरूर करें

अगर आपको लगता है, कि आपकी स्किन स्वस्थ है और आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो टमाटर के रस के साथ दही मिलकर इसका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप टमाटर के रस का डायरेक्ट इस्तेमाल करने से बचे। इसके इस्तेमाल से पहले आप थोड़ा टमाटर का रस लें और पैच टेस्ट जरूर करें।  

यह भी पढ़ें- सेंसिटिव स्किन वाली लड़कियां अपने चेहरे पर करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, मिल सकती है राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।