herzindagi
easy face clean up

Skin Care Routine: ₹50 में घर पर करें 'Face Clean Up', चेहरे पर आ जाएगी गजब की चमक

जी हां, केवल 50 रुपये खर्च करके आप घर पर ही अपना फेस क्‍लीनअप कर सकती हैं और चेहरे पर ऐसी चमक ला सकती हैं, जितनी तो ब्‍यूटी पार्लर में 500 रुपये खर्च करके भी नहीं मिलती है। चलिए हम आपको बाते हैं एक बहुत ही अच्‍छा स्किन केयर रूटीन। 
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 21:20 IST

आजकल पॉल्‍यूशन की वजह से त्‍वचा से जुड़ी ढेरों समस्‍याएं सामने आ रही हैं। इसमें सबसे गंभीर है स्किन इंफेक्‍शन का होना, जो बहुत ही आम हो गया है। हालांकि, त्‍वचा को डीप क्‍लीन किया जाए, तो शायद स्किन इंफेक्‍शन से आप बच सकती हैं। ब्‍यूटी पार्लर में आपको ढेरों लुभावने फेस क्‍लीनअप के पैकेज मिल जाएंगे, मगर यह यह उतने प्रभावशाली नहीं होते हैं । इसलिए हमनें दिल्‍ली के शहादरा में कलर्स सैलून की ओनर एंव ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से बाती की। वह कहती हैं, "चेहरे की त्‍वचा को रोज ही डीप क्‍लीन करना चाहिए। इसके लिए आप घर पर ही मौजूद प्राकृतिक चीजों से ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट तैयार कर सकती हैं और चेहरे की त्‍वचा को डीप क्‍लीन कर सकती हैं।"

घर पर चेहरे को डीप क्‍लीन करने के लिए आपको ज्‍यादा मशक्‍कत करने की जरूरत नहीं है। केवल नींबू, चीनी, बेसन और दूध की मदद से आप इा क्‍लीन अप को खुद से कर सकती हैं। एक्‍सपर्ट रेनू हमें इस क्‍लीनअप को करने का तरीका भी बता रही हैं।

स्‍टेप- 1 चेहरे की क्‍लीनजिंग

चेहरे की क्‍लीनजिंग बहुत ज्‍यादा जरूरी होती है। अगर आपके चेहरे के स्किन पोर्स में गंदगी फंसी हुई है, तो उसे रिमूव करना जरूरी है नहीं तो उससे चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। पोर्स के अंदर से गंदगी को बाहर निकालना भी आसान नहीं है, इसलिए चेहरे की क्‍लींजिंगी में ऐसे सामग्री का इस्‍तेमाल होना चाहिए, जो पोर्स को पहले इरिटेट करे और रोम छिद्रों को बड़ा कर दें। इसे गंदगी को पोर्स के बाहर निकालना आसान हो जाता है।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच गुलाब जल
  • 5 बूंदें नींबू का रस

विधि

गुलाब जल में नींबू का रस मिक्‍स करें और कॉटन पैड से पूरे चेहरे को क्‍लीन करें। इसके बाद कुछ देर के लिए इस क्‍लींजर को चेहरे पर लगा रहने दें। इससे रोम छिद्र बड़े हो जाएंगे और गंदगी को बाहर निकालना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Face Cleanser: चेहरे की चमक को नेचुरली बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर, जानें इसके सही फायदे

Night-Skincare-Routine-For-Korean-Glass-Skin-1770011649229

स्‍टेप-2 चेहरे को स्‍क्रब करें

क्‍लीनजिंग के बाद चेहरे को स्‍क्रब करना जरूरी होता है। इससे, जो भी डेड स्किन और गंदगी त्‍वचा से चिपकी हुई है, वह रिमूव हो जाती है। मगर इस बात का ध्‍यान रखें कि आपका स्‍क्रब माइल्‍ड हो, जो त्‍वचा के रोम छिद्रों को बड़ा न करें। यदि स्ट्रॉन्‍ग स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करेंगी तो आपकी त्‍वचा में कसाव कम हो जाएगा।

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच दूध
  • 1छोटा चम्‍मच छोटे दाने वाली चीनी

विधि

दूध और चीनी को मिक्‍स करें और चीनी के दूध में घुलने से पहले पूरे चेहरे पर 2 मिनट के लिए स्‍क्रब करें। इसके बाद आप चेहरे को पानी से वॉश कर लें। यह स्‍क्रब आपकी त्‍वचा में चमक ले आएगा। इतना ही नहीं, दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक तरह कोलाजेन होता है और त्‍वचा में कसाव लाता है।

स्‍टेप-3 चेहरे पर फेस मास्‍क लगाएं

क्‍लीन अप का तीसरा और लास्‍ट स्‍टेप यह है कि स्‍क्रब करने के बाद चेहरे के जो रोम छिद्र खुल गए हैं, उन्‍हें वापस से क्‍लोज कर दिया जाए। इसके लिए जरूरी है आपको चेहरे पर फेस पैक लगाना चाहिए। यह फेस पैक भी आप घर पर बना सकती हैं।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच बेसन
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद
  • चुटकी भर हल्‍दी

विधि

एक बाउल में बेसन, शहद और हल्‍दी लें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। जब एक गाढ़ा पेस्‍ट तैयार हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर आप पानी से चेहरे को साफ करें। टॉवल से चेहरे को पोछें और मॉइस्‍चराइजर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Homemade Cleanser: ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं बेस्ट होममेड क्लींजर, सर्दियों में रूखी त्वचा बनेगी मुलायम

milk-powder-and-potato-juice-instant-creamy-face-mask-for-glass-glow-1770122651666

यदि आप रोज इस 3 स्‍टेप वाले फेस क्‍लीन अप को करती हैं, तो मात्र 50 रुपये ही खर्च होंगे और चेहरे पर गजब की चमक आ जाएगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।